बोकारो(BOKARO): मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के सत्याग्रह के तहत आज बोकारो जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया गया, इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा, इस दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे. प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की.
जवाहरलाल महथा का मुख्य चुनाव आयुक्त को करार जवाब
इंडिया गठबंधन के नेताओं ने राहुल गांधी के साथ दिल्ली में हुए पुलिस व्यवहार को लेकर भी विरोध जताया, नेताओं ने आरोप लगाया कि गृह मंत्री के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी के साथ जिस तरह का व्यवहार किया, वह निंदनीय है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष जवाहरलाल महथा ने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र की हत्या की है और गलत तरीके से कई राज्यों में भाजपा की सरकार बनाने का काम किया है.
महथा ने मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की भी मांग की, साथ ही जिन-जिन राज्यों में ज्ञानेश कुमार की अगुवाई में चुनाव हुए हैं, वहां दोबारा चुनाव कराने की भी मांग की.
रिपोर्ट- संजीव कुमार