Jharkhand

जब तक न हो प्रेमी का दीदार, टावर से मैं न उतरूंगी, समझाने में पुलिस के भी छूटे पसीने, देखिए viral video

Samiksha Singh
Sr. Content Writer

बोकारो;--झारखंड के बोकारो जिले से प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. गोमिया प्रखंड के ललपनिया-गोमिया मुख्य मार्ग स्थित ढेढ़ें गांव में एक युवती अपने प्रेमी से मिलने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई. युवती की इस हरकत से इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. युवती का कहना है कि जब तक मैं अपने प्रेमी का चेहरा नही देख लुंगी,तब तक टावर से नही उतरूंगी. वहीं पुलिस के साथ साथ ग्रामीणों ने युवती को समझाने का काफी प्रयास किया , लेकिन युवती के जिद के आगे किसी की नही चली. कुछ देर बाद युवती के परिजन भी मौकास्थल पर पहुंचकर युवती को समझाने लगे,लेकिन युवती अपने जिद पर अड़े रही.

जानकारी के अनुसार, युवती ललपनिया थाना क्षेत्र के तिलैया गांव की रहने वाली बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई और ऊपर से घोषणा करने लगी कि जब तक उसका प्रेमी वहां नहीं पहुंचेगा और वह उसका चेहरा नहीं देख लेगी, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगी. युवती की जिद सुनकर स्थानीय लोग भी हैरान रह गए.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने युवती को समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही. आसपास मौजूद ग्रामीण महिलाएं भी उसे बार-बार नीचे आने की अपील करती रहीं, लेकिन युवती किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुई. युवती के टावर पर चढ़ने की खबर पूरे क्षेत्र में तेजी से फैल गई. बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और घंटों तक तमाशबीनों की भीड़ लगी रही. कई लोग इस घटना का वीडियो बनाते नजर आए, जबकि कुछ लोग युवती को समझाने का प्रयास करते रहे.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं अक्सर फिल्मों या अन्य राज्यों में देखने-सुनने को मिलती हैं, लेकिन गोमिया में पहली बार ऐसा नजारा देखने को मिला है. फिलहाल पुलिस युवती की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उसे शांतिपूर्वक नीचे उतारने के प्रयास में जुटी हुई है. वहीं इस घटना ने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है.

बोकारो, गोमिया से संजय कुमार की रिपोर्ट,