बोकारो (BOKARO): जिले के चास थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां के स्थित जोधाडीह मोड़ पर NH-32 में हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान बारपोखर गांव निवासी सुंदर लाल महतो के रूप में हुई है. वह गांव-गांव घूमकर मुड़ी बेचने का काम करता था. मुड़ी बेचकर साइकिल से अपने गांव लौटने के दौरान यह हादसा हुआ. ईऊस घटना के बाद आस पास के लोगों में अफरा तफरी मैच गई. इस दर्दनाक घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया.
स्थानीय लोगों ने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू कर दी. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. उन्होंने प्रशासन पर सवाल खड़े किया है और सड़क में यतायत को लेकर भी चिंता जताया है. मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है. स्थानीय लोग मृतक के परिजनों के पहुंचने के बाद ही आगे निर्णय लेने की बात कह रहे हैं. लोगों का आरोप है कि व्यस्त चौक होने के बावजूद यहां ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त नहीं है. ट्रैफिक पुलिस व्यवस्था सुधारने के बजाय सिर्फ चालान काटने और जुर्माना वसूलने में लगी रहती है.
फिलहाल, पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. बता दें, ये कोई पहली बार नहीं जब ऐसी घटना सामने आ रही है. स्थानीय हर बार ट्रैफिक पुलिस व्यवस्था सुधारने की बात करते है लेकिन धरातल पर कुछ नजर नहीं आता. फिलहाल मृतक के परिवार में दुख का मातम पसरा हुआ है, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.
रिपोर्ट- संजीव कुमार
