☰
Jharkhand

बोकारो स्टील प्लांट के स्लैग ग्रेनुलेशन सेक्शन में लगी आग, प्रोडक्शन हुआ प्रभावित

Saumya Shukla
Saumya Shukla
Reporter | Copy Editor

बोकारो(BOKARO): बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस नंबर के SGP कन्वेयर में अचानक आग लग गई, इस आग लगने की घटना में RC 8 बेल्ट,कन्वेयर 21 और 22 पूरी तरह से जल गया है. जानकारी के मुताबिक स्लैग ग्रेनुलेशन के दौरान कास्टिंग खुलने से पहले पानी नहीं खोलने के कारण यह हादसा हुआ है.

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक स्लैग ग्रेनुलेशन के दौरान कास्टिंग खुलने से पहले पानी नहीं खोलने के कारण यह हादसा हुआ है, हादसे के बाद प्लांट में अफरा तफरी का माहौल हो गया और आग लगने की घटना में कितने का नुकसान हुआ है इसका पता अभी नही चल पाया है. घटना के बाद बोकारो स्टील प्लांट के प्रोडक्शन में भी असर पड़ सकता है.

फिलहाल जारी है प्रोडक्शन

बोकारो स्टील संचार प्रमुख मणिकांत धान में बताया स्लैग ले जाने वाले कन्वेयर बेल्ट संख्या K 21 & K 22 में सुबह लगभग 9.30 बजे गर्म स्लैग के कारण आग पकड़ लिया था जिसको फायर विंग द्वारा आधे घंटे में बुझा दिया गया. इससे प्लांट के मुख्य इकाइयों के संचालन में कोई बाधा नहीं आएगी, फिलहाल प्रोडक्शन जारी है.कन्वेयर बेल्ट फर्नेस के बाहर है, जिससे फर्नेस पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा है, प्रोडक्शन सामान्य तरीके से जारी है. अब जले हुए बेल्ट को रिप्लेस किया जाएगा.

 

रिपोर्ट- संजीव कुमार