Jharkhand

BREAKING:बोकारो में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों के शव, इलाके में फैली सनसनी

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के बोकारो जिले से गुरुवार को एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां रेलवे ट्रैक के किनारे एक साथ तीन युवकों के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. यह मामला बोकारो रेलवे स्टेशन से करीब 9 किलोमीटर दूर लावाटांड़ क्षेत्र का बताया जा रहा है.

दो शव की हुई पहचान 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.मौके से मिले दस्तावेजों के आधार पर एक युवक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में हुई है, जो गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ थाना क्षेत्र के बरकी पुनम गांव का निवासी बताया जा रहा है.वहीं दूसरे युवक की पहचान दीपक सोरेन के रूप में हुई है. तीसरे युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, जिसे लेकर पुलिस लगातार जांच कर रही है.

मौत के पीछे की वजह तलाश रही है पुलिस

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि तीनों युवकों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है.मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है.

TagsCRIME