☰
Jharkhand

बोकारो में चोरी की दो वारदातों का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

Saumya Shukla
Saumya Shukla
Reporter | Copy Editor

बोकारो(BOKARO): चास ASP वेदांत शंकर की अगुवाई में चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से सीसीटीवी कैमरा चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है, पुलिस टीम ने छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनकी निशानदेही पर चोरी हुआ स्मार्ट टीवी, 14 सीसीटीवी कैमरे, जियो एयरफाइबर का एंटीना और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए गए हैं.

कैसे हुई छापेमारी

बोकारो के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में भुईयाडीह गांव के नव प्राथमिक विद्यालय से स्मार्ट टीवी और सूरज ज्वेलर्स से सीसीटीवी कैमरा चोरी की घटना सामने आई थी, मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक सदर, चास की अध्यक्षता में छापेमारी दल का गठन किया.

क्या क्या हुआ बरामद

छापेमारी दल ने बोकारो के अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को पकड़ा, पूछताछ के दौरान CCTV कैमरा चोरी के मामले में पुपुनकी निवासी अरमान अंसारी को गिरफ्तार किया गया, उसकी निशानदेही पर 14 सीसीटीवी कैमरे, जियो एयरफाइबर का एंटीना, प्लास, हथौड़ी और कटर बरामद किए गए. वहीं, स्कूल से स्मार्ट टीवी चोरी के मामले में सिवनडीह निवासी जमील अंसारी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए आरबी खान के साथ मिलकर चोरी करने की बात बताई, पुलिस ने जमील अंसारी की निशानदेही पर चोरी हुआ स्मार्ट टीवी पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के मोहनडीह से बरामद किया. पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

रिपोर्ट- संजीव कुमार