☰
Jharkhand

बोकारो: फरार अभियुक्त के घर इश्तिहार चिपकाया, ढोल-नगाड़े के साथ की गई कार्रवाई

Samiksha Singh
Samiksha Singh
Sr. Content Writer

बोकारो: बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना कांड संख्या 19/23 के फरार अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय से निर्गत इश्तिहार की तामिला शनिवार को विधिवत की गई. पुलिस ने बताया कि उक्त कांड के अभियुक्त जयलाल महतो, पिता - मोती महतो, ग्राम - बलथरवा, थाना - रहावन ओ०पी० (जागेश्वर बिहार), जिला - बोकारो के घर तथा गांव के चौक-चौराहों पर न्यायालय के आदेश की प्रति चिपकाई गई. इस दौरान पुलिस ने ढोल-नगाड़ा बजाकर ग्रामीणों के बीच मुनादी कराई और फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के साथ इश्तिहार तामिला की कार्रवाई पूरी की. पुलिस का कहना है कि तय समय सीमा में अभियुक्त द्वारा न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करने पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. इश्तिहार तामिला की कार्यवाही में चतरोचट्टी थाना के पुअनि कुंदन कुमार यादव एवं सशस्त्र बल शामिल थे.

बोकारो, गोमिया से संजय कुमार की रिपोर्ट