☰
Jharkhand

बोकारो: दुर्गा पूजा को लेकर तैयारी तेज़, सुरक्षा को लेकर IG ने दिए सख्त निर्देश

Saumya Shukla
Saumya Shukla
Reporter | Copy Editor

बोकारो(BOKARO): पर्व-त्योहारों के सीजन को देखते हुए छोटानागपुर जोन में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है. श्रद्धालुओं को भयमुक्त माहौल देने के लिए पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने जोन के सभी जिलों के पुलिस कप्तानों के साथ अहम बैठक कर विशेष दिशा-निर्देश दिए. बैठक में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में पुलिस की पैनी नजर रखने की भी चर्चा हुई है.

क्या हुई बैठक मे अहम चर्चा

IG ने पूजा पंडालों और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के साथ-साथ भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया है और साथ ही बताया की पूजा समितियों के साथ थाना और मंडल स्तर पर बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी. पंडालों में फायर फाइटर की भी व्यवस्था की जाएगी और शॉर्ट सर्किट से बचाव के इंतजाम अनिवार्य रूप से जांचे जाएंगे.

महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतार की व्यवस्था पर भी जोर दिया गया है, जरूरत के अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल की मांग पुलिस मुख्यालय से की गई है, पुलिस का मकसद साफ है, भक्तिभाव के बीच सुरक्षा का भरोसा और त्योहारों में किसी तरह का खलल नहीं होना चाहिए.

दुर्गा पूजा को लेकर तैयारी तेज़

छोटानागपुर जोन मे दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां तेज़ हो गई है, अलग अलग जगह पर अलग अलग थीम के पूजा पंडाल लगाए जा रहे है और सुरक्षा को लेकर भी पुलिस प्रसाशन सख्त हो गई है, पूजा के दौरान लोगों को असुविधा न हो इस लिए ट्रैफिक नियमों मे भी बदलाव किया जा सकता है.

रिपोर्ट- संजीव कुमार