☰
Jharkhand

बोकारो पुलिस का बड़ा अभियान! 57 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद, छह महीने में 684 फोन रिकवर

Rashmi Prasad
Rashmi Prasad
Copy Editor

बोकारो (BOKARO): जिला पुलिस ने तकनीक की मदद से एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है. जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गुम हुए 57 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए हैं. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए अभियान में केंद्र सरकार के CEIR पोर्टल की मदद से इन मोबाइल फोन का पता लगाया गया.

दरअसल, 26 सितंबर से 25 अक्टूबर 2026 के बीच बोकारो के चास, बेरमो, नगर और मुख्यालय क्षेत्र से कुल 57 मोबाइल बरामद किए गए. वहीं, पिछले छह महीनों में बोकारो पुलिस कुल 684 गुम मोबाइल बरामद कर चुकी है. मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार के अनुसार, मोबाइल गुम होने की शिकायतों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. CEIR पोर्टल की मदद से मोबाइल का पता लगाकर उसे वास्तविक मालिक तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. साथ ही मोबाइल चोरी के तीन मामले दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें.

मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि मोबाइल फोन गुम होने की शिकायत मिलने पर पुलिस तकनीकी माध्यमों से उसकी तलाश करती है. CEIR पोर्टल की मदद से गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की पहचान और उन्हें ट्रैक करने में सहायता मिलती है. इसके अलावा, मोबाइल चोरी से जुड़े तीन मामले भी दर्ज किए गए हैं. इन मामलों में पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने या चोरी होने की स्थिति में देरी न करें. इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाने में दें और जरूरी जानकारी उपलब्ध कराएं. समय पर शिकायत दर्ज कराने से मोबाइल की तलाश में मदद मिल सकती है. पुलिस ने लोगों को मोबाइल का IMEI नंबर सुरक्षित रखने की भी सलाह दी है, ताकि जरूरत पड़ने पर फोन की पहचान करने में आसानी हो.

रिपोर्ट- संजीव कुमार