Tnp desk बोकारो, धनबाद में चेन लूटने वाले गिरोह का सरगना रहता था ओडिशा में और उसके गैंग के लोग विशेष कर बोकारो में चेन उड़ाते थे. उड़ाए गए सोने की चेन को धनबाद के महुदा की एक दुकान में खफाया जाता था. बोकारो पुलिस में इस मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल की है.
गैंग लीडर के साथ धनबाद से चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है. इनमें महुदा के सोना दुकानदार भी शामिल है. गैंग लीडर भोला दास मोस्ट वांटेड अपराधी है. उसके खिलाफ कई अपराधिक मामले दर्ज हैं. वह अंतर प्रांतीय गिरोह का सरगना है. उसके ग्रुप के सदस्य बाइक से देश के अलग-अलग राज्यों और जिलों में चेन उड़ा कर ठिकाना बदल लेते हैं.
दरअसल बोकारो और चास के इलाकों में लगातार चेन लूट की घटनाएं हो रही थी. इसके बाद बोकारो एसपी ने चेन उड़ाने वालों को पकड़ने के लिए दो एस आई टी का गठन किया. इसके बाद बोकारो पुलिस ने पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया. गिरोह के सरगना भोला दास पहले गिरफ्तार हुआ. जबकि धनबाद से चार लुटेरे गिरफ्तार किए गए. इनके पास से पुलिस ने सोने के जेवरात और बाइक बरामद किया है. बोकारो सेक्टर 4 थाना क्षेत्र में 23 जून को चेन
लूट की घटना हुई थी.
घटना में शामिल युवक की पहचान ओडिशा के रहने वाले भोला दास के रूप में की गई. उसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई. उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. उसने सात घटनाओं को अंजाम देने की बात पुलिस को बताई. गिरफ्तार अभियुक्तों में ओडिशा का रहने वाला भोला दास, धनबाद के गोलमारा का रहने वाला राणा उर्फ रजनीश सिंह, धनबाद के राधा नगर का रहने वाला बिट्टू कुमार सिंह, धनबाद के खास कुआं निवासी श्रवण सिंह, धनबाद के महुदा के रहने वाला परमानंद कुमार वर्मा शामिल है.परमानंद ही लूट के सोने को गलाता था.
इनके पास से पुलिस ने सोने जैसा दिखने वाला लॉकेट, बिना नंबर की राइडर बाइक, 48000 नगद, मोबाइल और एक बाइक की चाबी बरामद की गई है.
