बोकारो (BOKARO): बोकारो से एक चाकू से हमले की खबर सामने आई है. सिटी थाना क्षेत्र में एसपी कार्यालय के सामने एक सनसनीखेज घटना सामने आई. अज्ञात हमलावर ने लिट्टी की दुकान में सो रहे पति-पत्नी पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायलों की पहचान अनिल गोस्वामी और शांति देवी के रूप में हुई है. दोनों को इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमलावर अपने साथ अनिल गोस्वामी का मोबाइल लेकर फरार हो गया है. गोरतलब है की हमला किस मंशा से की गई यह अभी स्पष्ट नहीं हुई. फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है.
दरअसल, घटना के संबंध में घायल की भतीजी सुनीता कुमारी ने बताया कि उनके चाचा और चाची कमरे में सो रहे थे. इसी दौरान एक युवक गेट तोड़कर कमरे में घुस आया और दोनों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. उन्होंने कहा कि आसपास कई प्रशासनिक कार्यालय होने के बावजूद इस तरह की घटना होना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है.
बताया जाता है कि लक्खी पूजा के दिन अनिल गोस्वामी के दामाद से किसी युवक के साथ कहासुनी हुई थी. हालांकि, शुक्रवार रात हुए हमले के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है. घटना के बाद इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में जुट हुई है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहीहै की चाकू से हमला करने वाले आरोपी कौन थे और किस मंशा से दुकान घुसे थे. इसके साथ ही पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है की कही किसी से इस वारदात को होते देखा तो नहीं. बता दें, यह कोई पहली घटना नहीं है जब इलाके में हो रही है. ऐसे कई घटना है जिसपर पुलिस कार्रवाई करने की बात करती है लेकिन फिर दूसरे दिन कोई दूसरी घटना घटित हो जाती है. फिलहाल अब देखना होगा की इस मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करती है.
रिपोर्ट- संजीव कुमार
