बोकारो: बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा पर नानी घर घूमने आई नाबालिग के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
मिली जानकारी के अनुसार 21 अक्टूबर को ग्राम-चुट्टे में अपने नानी घर दुर्गा पूजा में घूमने आई एक नाबालिग के साथ छेड़खानी की घटना हुई थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए चतरोचट्टी थाना में कांड सं०-48/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया. इस मामले पर पुलिस अधीक्षक, बोकारो के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कांड के प्राथमिकी अभियुक्त अमर रजा, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता-इस्तियाक अंसारी, सा०-सुन्दरी मोहल्ला, लोधी, थाना-चतरोचट्टी, जिला-बोकारो को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
इस छापामारी दल में चतरोचट्टी थाना के पु.अ.नि अनूप रंजन बाखला, स.अ.नि. महेश कुमार शर्मा, हवलदार गंगाराम बानरा, आरक्षी-965 शिवनंदन हांसदा, महिला आरक्षी-1709 सुभद्रा कुमारी और चालक नागेन्द्र महतो आदि शामिल थे.
बोकारो, गोमिया से संजय कुमार की रिपोर्ट,
