☰
Jharkhand

जाम छलकाने वाले सावधान! अब सरकारी शराब दुकान में भी मिल रही डुप्लीकेट शराब! जानें कैसे हुआ खुलासा

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

बोकारो (BOKARO): जाम छलकाने वाले लोगों को अब शराब खरीदने से पहले सावधान रहने की जरूरत है. क्योंकि इन दिनों इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि जो शराब की बोतल आप खरीद रहे हैं वह असली ही होगी. अब हो सकता है की बोतल का राग डिजाइन, लोगो सब असली जैसा दिखे, फिरभी बोतल के अंदर बंद शराब नकली हो सकती है. ऐसा ही मामला सामने आया है बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र से जहां महावीर चौक स्थित सरकारी शराब की कंपोजिट दुकान नंबर-22 में डुप्लीकेट शराब मिलने के आरोप के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया है. दुकान के प्रोपराइटर संजीव कुमार बताए जा रहे हैं. शिकायतकर्ता युवक मिलन मंडल के मुताबिक, उनके एक मित्र ने दुकान से शराब की बोतल खरीदी थी, जिसके बाद पीने के दौरान शराब के स्वाद में कुछ अजीब सा महसूस हुआ और शराब के डुप्लीकेट होने का पता चला. इसकी शिकायत लेकर जब वे दुकान पहुंचे तो दुकानदार ने दुकान मालिक का नंबर देने से इनकार कर दिया. इसके बाद मामले की जानकारी फोन के जरिए मंत्री को भी दी गई.

इसके बाद लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद भी आबकारी विभाग का कोई अधिकारी मौके पर जांच के लिए नहीं पहुंचा, जिससे विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. वहीं, झामुमो नेता सफल बाउरी ने भी बताया कि लोगों से जानकारी मिलने के बाद मंत्री को मामले की सूचना दी गई, लेकिन विभागीय अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे. इधर हंगामे की सूचना के बाद दुकान मालिक के लोग मौके पर पहुंचे और युवकों को समझाने का प्रयास किया गया है. बता दें कि इससे पहले भी बोकारो में सरकारी शराब दुकान से एक्सपायरी बीयर मिलने का मामला सामने आ चुका है.

रिपोर्ट: संजीव कुमार