बोकारो (BOKARO): जिले से जमीन विवाद को लेकर तोड़फोड़ का मामला सामने आया है. जिले के बीएस सिटी थाना क्षेत्र के दुंदीबाग बाजार स्थित दुर्गा पूजा पंडाल के पास जमीन विवाद को लेकर तोड़फोड़ की घटना ने आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल, आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष की ओर से मौके पर मौजूद बजरंगबली मंदिर और मूर्ति के पास भी तोड़फोड़ की गई. घटना के बाद दोनों पक्षों ने बीएस सिटी थाने में आवेदन दिया है. इस घटना के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है. वहीं, विवाद को लेकर दोनों पक्षों ने बीएस सिटी थाने में आवेदन देकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है.
मामले को लेकर सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन दिया गया है. मामले को चास अनुमंडल पदाधिकारी के पास भेजने की बात कही गई है. बताया जाता है कि विवादित जमीन बोकारो स्टील प्रबंधन की है, जहां लोग लंबे समय से रहकर अपना गुजर-बसर कर रहे हैं. ऐसे में दोनों पक्ष जमीन को लेकर अपना अपना बता रहे है.
फिलहाल, जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. दुंदीबाग बाजार जैसे व्यस्त इलाके में हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच भी मामले को लेकर चर्चा हो रही है. अब सबकी नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है. अब यह देखना होगा कि जमीन के ओनर्शिप और विवाद से जुड़े पहलुओं की जांच के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है और दोनों पक्षों के बीच तनाव को दूर करने के लिए क्या पहल की जाती है. साथ ही प्रशासन जांच में जुट गई और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है की जमीन का मालिकाना हक किसका है और जो भी इस दौरान दुर्गा पूजा पंडाल में कथित तोड़फोड़ हुआ है इसके पीछे कौन है.
रिपोर्ट- संजीव कुमार
