☰
Jharkhand

बड़ी खबर: एटीएम में पैसे डालने जा रहे निजी कंपनी के कर्मी से 21.40 लाख रुपये की लूट, पुलिस जांच में जुटी

Rashmi Prasad
Rashmi Prasad
Copy Editor

बोकारो (BOKARO): जिले से लाखों की लूट की खबर सामने आई है. अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए माराफारी थाना क्षेत्र के बोकारो नाथ धाम शिव मंदिर के पास पल्सर बाइक सवार दो अपराधियों ने हीटाची कंपनी के कर्मी से 21 लाख 40 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए. दरअसल जानकारी के मुताबिक, कर्मी विजय कुमार नया मोड़ स्थित एक्सिस बैंक से रकम लेकर कुर्मीडीह और बालीडीह स्थित हीटाची कंपनी के एटीएम में पैसे डालने जा रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने पहले तो उन्हें रोका फिर उन्हें रोककर गाली-गलौज और हाथापाई की और रुपये लूटकर फरार हो मौके से फरार हो गए.

इधर, इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके. ऐसे में पीड़ित कर्मी विजय कुमार ने बताया कि दो दिनों तक बैंक बंद रहने के कारण आज अधिक राशि निकाली गई थी, जिसे दोनों एटीएम में जमा करना था. आमतौर पर वह कम रकम लेकर जाते हैं, लेकिन इस बार राशि अधिक थी. इसी दौरान अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया. वहीं, मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है. इसके साथ ही, बिना निर्धारित प्रोटोकॉल के इतनी बड़ी रकम एटीएम में जमा करने जाना, इसपर भी सवाल खड़े करता है. पुलिस इन सारे बिन्दुयों पर जांच में जुट गई है. ऐसे में सवाल यह भी उठता है की क्षेत्र के बीचों-बीच से ऐसी घटना हो जाना सामाजिक सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है. फिलहाल अब देखना होगा की जिला प्रशसन इस लूट वारदात को लेकर क्या कदम उठाती है और इस घटना से जुड़े अपराधियों को कब तक पकड़ पाती है.

रिपोर्ट- संजीव कुमार