☰
Jharkhand

बारामुड़ी खटाल: ढुल्लू महतो गोली खाएगा लेकिन खटाल हटने नहीं देगा ,सभा में खूब गरजे सांसद 

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद(DHANBAD): ,धनबाद के  खटाल विवाद को लेकर अब सियासत चरम पर पहुंच गई है.  4 अक्टूबर को बिहार के सांसद पप्पू यादव धनबाद पहुंचने वाले हैं, तो मंगलवार को खटाल बचाओ आंदोलन के तहत एक सभा हुई.  इस सभा में सांसद ढुल्लू महतो  मौजूद रहे.  उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर खटाल नहीं हटेगा।  खटाल वाले  अवैध कब्जाधारी नहीं हैं.  बल्कि  जिला प्रशासन ने उन्हें बसाया ही.  सांसद ने कहा कि प्रशासन को खटाल हटाने के पहले उन्हें गोली मारनी होगी, तभी वह खटाल हटा सकता है. 

 सांसद आज पूरी लय  में थे.  उन्होंने कहा कि गरीबों का आशियाना उजाड़ने  की मंशा  रखने वाले को सफल नहीं होने देंगे,चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े.  उन्होंने  माफियाओं पर प्रहार किया, कहा कि अगर प्रशासन को विकास के कुछ कार्य करने हैं, पीसीसी सड़क बनानी  है ,बिजली पोल गाड़ना  है, प्रधानमंत्री आवास बनाना है ,अबुआ  आवास बनाकर देना है, तो हम इसके लिए जिला प्रशासन से वार्ता करने को तैयार हैं. लेकिन खटाल हटाने के मुद्दे पर कोई वार्ता नहीं होगी।  खटाल जहां है, वहीं रहेगा।  इसके पहले सोमवार को धनबाद के विधायक राज सिन्हा  भी बारामुड़ी  पहुंचे थे.  उन्होंने भी कांग्रेस और झामुमो  को निशाने पर लिया था, तो आज सांसद  ढुल्लू महतो ने भी कांग्रेस और झामुमो  को निशाने पर लिया।  

सांसद ने कहा कि कांग्रेस की अब कोई पूछ नहीं रह गई है.  चाहे दिल्ली हो या झारखंड हो, कांग्रेस के नेता बिहार से सांसद बुला रहे हैं. विधायक राज सिन्हा ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस की गठबंधन सरकार लोगों को गुमराह कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री संजय यादव के रहते हुए कार्रवाई की जा रही है और लोगों के घर उजाड़े जा रहे हैं.  बावजूद सरकार के नेता आंदोलन करने की बात कह रहे हैं. विधायक ने  कहा कि बिहार से सांसद पप्पू यादव को बुलाकर लोगों को सिर्फ भ्रमित किया जा रहा है और भाजपा पर आरोप लगाए जा रहे हैं. राज सिन्हा ने कहा कि जनता सब समझती है. लोगों को परेशानी में डालकर फिर मदद करने का दिखावा करना उचित नहीं है.