☰
Jharkhand

25 अक्टूबर से बदलेगी हवाई यात्रा! रांची से 6 विमान बढ़ाए गए, जाने विंटर सीजन की नई टाइमिंग

Rashmi Prasad
Rashmi Prasad
Copy Editor

टीनपी डेस्क (TNP DESK):  राजधानी रांची में ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है. ऐसे में रांची एयरपोर्ट पर विंटर सीजन के लिए विमानों की नई टाइमिंग जारी कर दी गई है. ऐसे में रांची वालों के लिए राहत की खबर है क्योंकि इस बार रांची से 6 विमान बढ़ गए हैं. पहले यह संख्या 23 थी, अब बढ़ाकर 29 हो गई है. हालांकि इसमें कई विमानों की उड़ान अवधि को सीमित रखा गया है. रांची के भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से संचालित उड़ानों के समय में बदलाव करते हुए नई समय-सारणी 25 अक्टूबर 2026 से लागू होगी और अधिकांश उड़ानों के लिए 27 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी. ऐसे में जो यात्री फ्लाइट से सफर करते है उनको सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट रवाना होने से पहले अपनी उड़ान का नया समय जरूर जांच लें.

सुबह से रात तक उड़ानों का संचालन

रांची एयरपोर्ट से सुबह 7:50 बजे दिल्ली के लिए उड़ान रवाना होगी. इसके बाद 8 बजे हैदराबाद और 8:35 बजे कोलकाता जाने वाली उड़ान का समय निर्धारित है. सुबह 9:55 बजे दिल्ली के लिए एक और विमान उड़ान भरेगा. दोपहर 12:30 बजे बेंगलुरु के लिए उड़ान रवाना होगी, जबकि 1:35 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का प्रस्थान होगा. शाम 5:20 बजे दिल्ली के लिए एक अन्य विमान उड़ान भरेगा. रात 8:35 बजे भी दिल्ली के लिए उड़ान उपलब्ध रहेगी.

रांची में विमानों का आगमन और प्रस्थान

विमान संख्या

मार्ग

आगमन

प्रस्थान

6ई 2039/2038

दिल्ली

सुबह 7:15

सुबह 7:50

6ई 6484/191

पुणे–रांची–हैदराबाद

सुबह 7:30

सुबह 8:00

6ई 7461/7462

कोलकाता

सुबह 8:15

सुबह 8:35

आईएक्स 1046/1047

दिल्ली

सुबह 9:20

सुबह 9:55

आईएक्स 1239/1244

बेंगलुरु

सुबह 9:30

सुबह 10:05

6ई 2653/2654

नवी मुंबई

सुबह 10:00

सुबह 10:35

6ई 7463/7464

कोलकाता

सुबह 11:45

दोपहर 12:05

6ई 421/398

हैदराबाद

सुबह 11:30

दोपहर 12:15

आईएक्स 2464/2465

बेंगलुरु

दोपहर 12:00

दोपहर 12:30

6ई 2259/2219

दिल्ली

दोपहर 1:00

दोपहर 1:35

6ई 6493/925

अहमदाबाद–रांची–पटना

दोपहर 1:20

दोपहर 1:50

6ई 6087/6088

मुंबई

दोपहर 1:30

दोपहर 2:00

6ई 6952/6949

हैदराबाद

दोपहर 1:45

दोपहर 2:15

आईएक्स 2764/1097

दिल्ली

दोपहर 2:30

दोपहर 3:05

6ई 7725/7726

भुवनेश्वर

दोपहर 2:35

दोपहर 3:20

आईएक्स 1237/1238

मुंबई

दोपहर 3:30

शाम 4:05

आईएक्स 1068/1069

दिल्ली

शाम 4:25

शाम 4:55

6ई 6113/209

चेन्नई

शाम 4:35

शाम 5:10

6ई 2614/2286

दिल्ली

शाम 4:50

शाम 5:20

6ई 6902/6654

पटना–रांची–अहमदाबाद

शाम 5:15

शाम 5:45

6ई 7465/7466

कोलकाता

शाम 6:55

शाम 7:15

6ई 5023/6274

दिल्ली

शाम 7:55

रात 8:35

6ई 186/761

हैदराबाद–रांची–पुणे

रात 8:25

रात 8:55

आईएक्स 1016/1530

बेंगलुरु

रात 8:35

रात 9:05

6ई 221/6799

बेंगलुरु

रात 8:10

रात 9:20

6ई 7467/7468

कोलकाता

रात 9:10

रात 9:30

कई शहरों के लिए बदला समय

नई समय-सारणी के अनुसार रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, पटना, अहमदाबाद, भुवनेश्वर और चेन्नई सहित कई शहरों के लिए उड़ानों के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है. कुछ उड़ानों की प्रभावी तिथियां अलग-अलग निर्धारित की गई हैं. ऐसे में यात्रियों को टिकट पर दर्ज समय और एयरलाइन की ताजा सूचना का मिलान करना जरूरी होगा.

एयरलाइन से समय की पुष्टि करने की अपील

नई समय-सारणी का असर पहले से टिकट बुक करा चुके यात्रियों पर भी पड़ सकता है. खासकर मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और पुणे जाने वाले यात्रियों को उड़ान संख्या और प्रस्थान समय की दोबारा जांच करनी चाहिए. एयरपोर्ट पहुंचने से पहले संबंधित एयरलाइन से संपर्क कर संशोधित समय की पुष्टि करने की सलाह दी गई है, ताकि उड़ान छूटने या अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके.