News

जमशेदपुर: रंगदारी के लिए गोलमुरी बाजार में चली गोली, दुकानदारों में दहशत

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor
जमशेदपुर: रंगदारी के लिए गोलमुरी बाजार में चली गोली, दुकानदारों में दहशत

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही है. शनिवार को एसएसपी ने जिले के सभी डीएसपी, थानेदारों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक कर रहे थे, उधर गोलमुरी में अपराधियों ने हवाई फायरिंग कर पुलिस को चुनौती दी. गोलमुरी सब्जी बाजार में रंगदारी के लिए शनिवार शाम अपराधियों ने हवाई फायरिंग की. गोली किसी को लगी नहीं लेकिन बाजार में फायरिंग से दुकानदारों में दहशत फैल गई. रंगदारी के लिए अपराधियों में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की. घटना स्थल से खोखा बरामद होने की सूचना नहीं है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे बदमाशों का पता लगा रही है. दुकानदारों से भी पुलिस ने पूछताछ की. हवाई फायरिंग से दुकानदारों के साथ- साथ बाजार में खरीदारी करने आए लोग भी सहम गए. इस संबंध में गोलमुरी थाना प्रभारी सरयू आनंद का कहना है कि बाजार में हवाई फायरिंग हुई है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. 

पास के बस्ती के है अपराधी
गोलमुरी बाजार में दुकान लगाने वाले मोथु राम के दुकान के बाहर हवाई फायरिंग की गई. दुकानदार ने कहा कि मुझसे अपराधियों ने एक लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी. रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी. दुकानदार ने आरोप लगाया कि अपराधी बाजार के पास ही स्थित खालसा बस्ती के हैं. बस्ती में रहने वाला करण उनसे रंगदारी की मांग कर रहा है. शुक्रवार की शाम भी करण ने फोन पर रंगदारी मांगी थी. मैं अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था तभी करण ने फोन पर मुझे धमकी दी. करण के एक साथी ने फोन पर करण से मेरी (दुकानदार) की बात कराई थी. उसने एक लाख रुपए की रंगदारी नहीं देने पर मेरे अलावा मेरे भाई को भी जान से मारने की धमकी दी.