News

जमशेदपुर: हथियार लेकर कॉलेज पहुंचा 12वीं का छात्र, जानिए फिरक्या हुआ

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor
जमशेदपुर: हथियार लेकर कॉलेज पहुंचा 12वीं का छात्र, जानिए फिरक्या हुआ

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर स्थित एक कॉलेज में 12वीं के छात्र द्वारा देसी कट्टा और जिंदा कारतूस  लेकर कॉलेज पहुंचने का मामला सामने आया है. यह कॉलेज परसुडीह थाना क्षेत्र में स्थित है. मामला 19 जून का है. लेकिन शुक्रवार को मामला उजागर हुआ. इसका वीडियो वायरल होने के बाद कॉलेज प्रबंधन हरकत में आया है और हथियार लेकर पहुंचे छात्र समेत वायरल वीडियो में दिखने वाले 3 छात्र पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. कॉलेज प्रबंधन ने छात्र को निष्कासित करने का फैसला लिया है. मामला श्यामा प्रसाद इन्टर  कॉलेज का है. छात्र साइंस का स्टूडेंट है.मामले की जानकारी परसुडीह पुलिस को मिलने के बाद पुलिस जांच शुरू कर दिया है.   

वहीं, कॉलेज के प्रिंसिपल एससी महतो ने बताया कि वायरल वीडियो में पुष्टि हुई है कि मेरे ही कॉलेज का क्षेत्र हथियार लेकर कॉलेज पहुंचा था. उसे निष्कासित किया जाएगा. 
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि छात्र अपने बैग में देसी कट्टा क्लास रूम में अन्य छात्रों को दिखा रहा है. इसी बीच एक छात्र ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पहले कॉलेज प्रबंधन ने वीडियो उक्त कॉलेज का होने की बात से इनकार किया, लेकिन बाद में जांच में सामान आया कि वीडियो उसी कॉलेज का है. कॉलेज प्रबंधन ने छात्र से मामले को लेकर पूछताछ की. छात्र द्वारा बताया गया कि कॉलेज में वर्चस्व बनाने के लिए वह हथियार लेकर आया था. कुछ दिनों पहले छात्रों के बीच मारपीट हुई थी इसके बाद वह हथियार लेकर कॉलेज पहुंचा था. उसने बताया कि हथियार उसे उसके एक साथी ने दी थी. वायरल वीडियो में तीन छात्र दिख रहे हैं. वही कॉलेज में हथियार लेकर पहुंचने का मामला उजागर होने के बाद कॉलेज प्रबंधन की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हुए हैं. 

परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है. कॉलेज से जानकारी लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. साथ ही वीडियो में दिख रहे छात्र की तलाश की जा रही है.