टीएनपी डेस्क (TNP DESK):भाई-बहन का रिश्ता बेहद पवित्र माना जाता है. कहा जाता है कि चाहे मामा का बेटा हो, फूफा का बेटा हो, मौसी का बेटा हो या चाचा का बेटा, सभी भाई ही होते हैं. लेकिन कलयुग के इस दौर में लोगों के भीतर पाप इतना बढ़ गया है कि आधुनिकता के नाम पर लोग अश्लीलता की सारी हदें पार कर रहे हैं. अब लोग भाई-बहन के रिश्ते की मर्यादा भी नहीं रख रहे हैं. कई मामलों में चचेरे भाई-बहन एक-दूसरे से प्यार कर बैठते हैं और शादी भी कर लेते हैं, जिसका अंजाम कई बार बेहद खौफनाक होता है. ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे. यहां चचेरे भाई-बहन ने आपस में प्रेम विवाह किया, लेकिन शादी के तीन महीने बाद जो हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया. आइए आपको पूरा मामला बताते है.
चचेरी बहन से ही प्यार कर बैठा युवक
बताया जा रहा है कि रिश्ते में चचेरे भाई-बहन लगने वाले युवक और युवती को एक-दूसरे से प्रेम हो गया था. दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी कर ली थी. लेकिन शादी के तीन महीने बाद अचानक ऐसा क्या हुआ कि पति ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने शव को फांसी पर लटका दिया, ताकि लोगों को लगे कि उसने आत्महत्या की है. इतना ही नहीं, इसके बाद उसने जो किया, वह और भी हैरान करने वाला था. पति ने अपनी मृत पत्नी की मांग में सिंदूर भरा और फिर खुद भी खौफनाक कदम उठा लिया.
परिवार के खिलाफ जाकर कर ली दोनों ने शादी
अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, दोनों ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी और किराए के मकान में रह रहे थे. शादी को अभी केवल तीन महीने ही हुए थे. दोनों के बीच आखिर ऐसा क्या हुआ कि पति ने पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद भी पंखे से लटक गया. जैसे ही मामले की सूचना पुलिस को मिली, पुलिस मौके पर पहुंची. वहां देखा कि दोनों के शव कमरे में पड़े हुए थे. जानकारी के मुताबिक, 22 वर्षीय सौरभ सविता उर्फ टोनी अपने घर के पास रहने वाली 18 वर्षीय रानी उर्फ शालिनी से पिछले तीन साल से प्रेम करता था. हालांकि, शालिनी रिश्ते में उसकी चचेरी बहन लगती थी.
पत्नी की हत्या कर माँग में भर दिया सिन्दूर
फॉरेंसिक टीम जब दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो जमीन पर सिंदूर फैला हुआ मिला और वहीं सिंदूर की डिब्बी भी पड़ी थी. वहीं रानी के मृत शरीर पर सामान्य से अधिक सिंदूर लगा हुआ था. पुलिस का अनुमान है कि सौरभ ने पहले रानी की हत्या की, फिर उसकी मांग में सिंदूर भरा और उसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी. सौरभ के दाहिने हाथ में भी सिंदूर लगा हुआ मिला था.
मामले की जांच कर रही है पुलिस
मामले में लड़की के मौसा कृष्णा ने बताया कि तीन महीने पहले दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी. इसके बाद वे दिल्ली चले गए थे. पांच दिन पहले ही दोनों अपने शहर लौटे थे और बर्रा स्थित एस ब्लॉक में होजरी कारोबारी ज्ञान सिंह के मकान की तीसरी मंजिल पर कमरा किराए पर लेकर रह रहे थे.मामले का खुलासा तब हुआ, जब उसी मकान में रहने वाली बुजुर्ग महिला नीलम छत पर कपड़े सुखाने जा रही थीं. उनकी नजर कमरे की खुली खिड़की पर पड़ी, जहां रानी का शव चटाई पर पड़ा दिखाई दिया, जबकि सौरभ का शव पंखे से लटका हुआ था. इसके बाद उन्होंने मकान मालिक को सूचना दी और पूरे मामले का खुलासा हुआ. फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है.
