☰
INDIA

कौन हैं फ्लाईदुबई के पायलट स्मित माछर, जिनके कायल हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): अखबार से लेकर न्यूज चैनलों तक अगर किसी की चर्चा हो रही है तो वो है स्मित माछर की. बीते 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में कुछ ऐसा हुआ जहां भारतीय पायलट कैप्टन स्मित माछर के साहस और सूझबूझ ने कमाल कर दिखाया है. दरअसल दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में करीब 34 हजार फीट की ऊंचाई पर कॉकपिट में गंभीर घटना सामने आई स्मिथ माछर ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी और विमान को सुरक्षित तरीके से आपातकालीन लैंडिंग तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

घटना के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कैप्टन स्मित माछर के साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि गंभीर परिस्थितियों में घायल होने के बावजूद कैप्टन ने जिस जिम्मेदारी, धैर्य और सूझबूझ के साथ अपना कर्तव्य निभाया, वह देश के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कैप्टन के जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना की.

क्या है मामला
मामल जुड़ा है कल की फ्लाइट यात्रा से जहां कथित तौर पर पायलट ने ही फ्लाइट के अंदर इमरजेंसी की स्थिति पैदा कर दी थी. मेडी रेपोर्ट्स की माने तो पायलट नशे में था फ्लाइट क्रैश कराना चाहता था. इसी दौरान उस फ्लाइट में समिट माछर मौजूद जो यात्री बनकर बैठे हुए थे. जब माछर को इस बात की खबर मिली की कॉकपिट में कुछ परेशानी है और फ्लाइट के यात्रियों की सुरक्षा का सवाल है. कॉकपिट में कैप्टन और को-पायलट के बीच हिंसक झड़प की घटना सामने आई. बताया गया कि को-पायलट ने कैप्टन माछर पर हमला किया, जिससे वह घायल हो गए. घटना के दौरान विमान तेजी से नीचे आने लगा. ऐसे में समिट माछर ने सभी की सुरक्षित लैन्डिंग कराई है. घटना के दौरान फ्लाइट करीब 34 हजार फीट की ऊंचाई पर थी. इसके बाद विमान को सऊदी अरब के ताबुक स्थित प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुलअजीज एयरपोर्ट पर आपातकालीन रूप से उतारा गया.

घटना के वक्त विमान में करीब 174 से 180 लोगों के सवार होने की जानकारी सामने आई है. आपात स्थिति के बावजूद विमान को सुरक्षित उतार लिया गया और सभी यात्रियों के सुरक्षित रहने की बात कही गई है. घटना के बाद भारतीय दूतावास ने भी कैप्टन स्मित माछर की हालत संतोषजनक बताई. हालांकि, कॉकपिट में हुई हिंसक घटना के पीछे की वजह क्या थी और पूरे घटनाक्रम में वास्तव में क्या हुआ, इसकी जांच अभी जारी है. ऐसे में घटना से जुड़े कुछ विवरणों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी. घायल होने के बावजूद विमान और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए कैप्टन स्मित माछर की भूमिका की सराहना की जा रही है.

कौन हैं कैप्टन स्मित माछर?
कैप्टन स्मित माछर फ्लाईदुबई के बोइंग 737 बेड़े में कैप्टन के तौर पर कार्यरत भारतीय पायलट हैं. वह जून 2022 में फ्लाईदुबई से जुड़े थे. इससे पहले उन्होंने स्पाइसजेट में करीब 11 साल तक काम किया. वहां उन्होंने वरिष्ठ कमांडर और लाइन ट्रेनिंग कैप्टन की जिम्मेदारी भी संभाली. उपलब्ध प्रोफाइल के मुताबिक, उनके पास बोइंग 737 विमान उड़ाने का 9,750 घंटे से अधिक का अनुभव है.

इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कैप्टन स्मित मच्छर के साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की. उन्होंने कहा कि मुश्किल हालात में कैप्टन ने जिस संयम, जिम्मेदारी और दृढ़ता के साथ अपनी ड्यूटी निभाई, वह पूरे देश के लिए गर्व का विषय है. मुख्यमंत्री ने कैप्टन स्मित मच्छर के शीघ्र स्वस्थ होने और पूरी तरह ठीक होने की कामना भी की.