☰
INDIA

झारखंड के दो माओवादियों ने बंगाल में किया सरेंडर, किशन जी के करीबी हैं नक्सली,जानिए कौन है मंगल और मालती

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

रांची: झारखंड के दो कुख्यात नक्सली मंगल और मालती ने पश्चिम बंगाल में सरेंडर कर दिया. कोलकाता पुलिस कमिश्नर के सामने हथियार डाल कर मुख्य धारा में लौट गए. मंगल एके47 और मालती असॉल्ट राइफल लेकर आत्म समर्पण करने पहुंची. जहां दोनों का स्वागत पुलिस कमिश्नर ने किया है.साथ ही अब कोलकाता को पूरी तरह से नक्सल मुक्त होने का दावा भी किया है. दोनों नक्सलियों पर सात लाख रुपये का इनाम राज्य सरकार ने रखा था.

दरअसल शुक्रवार को कोलकाता पुलिस कमिश्नर के कार्यालय में दो माओवादियों ने सरेंडर किया है. मालती और मंगल शामिल है. मंगल पर पाँच लाख रुपये का इनाम है जबकी मालती दो लाख की इनामी नक्सली है. दोनों लंबे समय तक झारखंड के सारंडा में सक्रिय रहे है.जब झारखंड में नक्सल अभियान तेज हुआ तो आकाश के साथ सभी बंगाल के झाड़ग्राम की ओर भाग निकले. लेकिन बाद में झड़ग्राम और आस पास भी कार्रवाई तेज हुई. जिसके बाद आकाश की गिरफ़्तारी हुई.

आकाश के गिरफ्तार होने के बाद सभी साथी अलग अलग हो गए. वह समय की तलाश कर रहे थे.और आखिर में दोनों ने हथियार के साथ सरेंडर कर दिया है. मालती और मंगल झारखंड के सारंडा के जंगल में लंबा समय बिताया है. दोनों पर कई मुकदमे दर्ज है. लेकिन जब राज्य में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हुई तो कुछ मारे गए या गिरफ़्तारी हुई. तब बचे हुए नक्सली हथियार डाल कर मुख्य धारा में लौट रहे है.

पुलिस का दावा है कि मंगल आकाश के साथ साथ किशन जी का बेहद करीबी है. इससे पूछताछ में कई खुलासे होने की संभावना है. जिसके आधार पर जंगल में छुपाये गए हथियार और नक्सलियों के पैसे से जुड़ी जानकारी सामने आ सकती है. फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है.