TNP DESK- नवंबर का महीना शुरू होते ही देशभर में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. 1 नवंबर से लागू होने वाले नए नियमों का सीधा असर आम आदमी की जिंदगी और उसकी जेब पर पड़ सकता है. इन बदलावों में बैंकिंग, एलपीजी गैस सिलेंडर, रेलवे टिकट, टेलीकॉम और रोजमर्रा के खर्चों से जुड़े नियम शामिल हैं.ऐसे में अगर आप भी हर महीने के बजट को लेकर परेशान रहते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है.
पहला बदलाव: एलपीजी गैस सिलेंडर
हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं. ऐसे में 1 नवंबर को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है. अगर कीमतें बढ़ती हैं तो इसका सीधा असर रसोई के बजट पर पड़ेगा.
दूसरा बदलाव: बैंकिंग नियम
बैंकिंग सेवाओं और लेनदेन से जुड़े नियमों में भी बदलाव संभव है. ऐसे में बैंक ग्राहकों को अपने बैंक की ओर से जारी नई गाइडलाइन और शुल्क संबंधी जानकारी जरूर चेक करनी चाहिए.
तीसरा बदलाव: रेलवे से जुड़े नियम
रेलवे टिकट बुकिंग यात्रियों की सुविधाओं और अन्य सेवाओं से जुड़े नियमों में किसी तरह का बदलाव होने पर यात्रियों को इसकी जानकारी रखना जरूरी होगा. यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर नए दिशा-निर्देश जरूर देखें.
चौथा बदलाव: रोजमर्रा के खर्च पर असर
हर महीने की शुरुआत में पेट्रोल-डीजल, गैस और अन्य जरूरी सेवाओं की कीमतों की समीक्षा भी की जाती है. इनकी कीमतों में होने वाला कोई भी बदलाव आम आदमी के मासिक बजट को प्रभावित कर सकता है.
पांचवां बदलाव: 1 नवंबर से GST के नियमों में बदलाव
1 नवंबर से कारोबारियों के लिए भी GST से जुड़े कुछ नियम बदल सकते हैं. बता दें कि सरकार ने 26 अक्टूबर को इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी किया था.
