☰
INDIA

पेपर लीक मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट, जानिए छात्रों को क्या दिया भरोसा

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

Tnp desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.गुरुवार को ट्वीट कर उन्होंने यह बात कही है.

उन्होंने कहा है कि 
देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है।

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।