INDIA

बीमार बेटे के लिए नौकरी छोड़ना चाहता था कर्मचारी, फिर बॉस ने किया कुछ ऐसा जानकर भावुक हो गए लोग

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):नौकरी हमारे जीवन का अहम हिस्सा है, जिससे घर-परिवार का खर्च चलता है.ऐसे में शादीशुदा और जिम्मेदार लोगों के लिए यह और भी जरूरी हो जाती है लेकिन कई बार जिंदगी में ऐसी परिस्थितियां आ जाती है, जब इंसान अपने परिवार के लिए नौकरी तक छोड़ने का फैसला कर लेता है. आमतौर पर ऐसे मामलों में कंपनी इस्तीफा स्वीकार कर लेती है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा मामला वायरल हो रहा है जिसने लोगों का दिल जीत लिया है.

बॉस के जवाब नहीं जीता सबका दिल

दरअसल, एक कर्मचारी अपने बीमार बेटे की देखभाल के लिए नौकरी छोड़ने पहुंचा था.उसने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार उसके बेटे के पास समय कम है और वह इस मुश्किल घड़ी में पूरा वक्त अपने बच्चे के साथ बिताना चाहता है. इस पर कंपनी के बॉस का जवाब और ऑफर इतना भावुक कर देने वाला था कि हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है.

सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है तारीफ

आपको बताएं कि X (पहले ट्विटर) पर @iamankitpande नाम के यूजर ने यह किस्सा साझा किया है. उनके अनुसार, उनकी कंपनी में काम करने वाला एक अकाउंटेंट पिछले 10 सालों से सेवाएं दे रहा था. कुछ समय पहले वह अचानक इस्तीफा लेकर पहुंचा. वजह पूछने पर वह भावुक हो गया और बताया कि उसका बेटा गंभीर रूप से बीमार है और डॉक्टरों ने कम समय बताया है.ऐसे में वह हर पल अपने बच्चे के साथ रहना चाहता है.स्थिति को देखते हुए पहले उसे वर्क फ्रॉम होम का विकल्प भी दिया गया, लेकिन कर्मचारी ने साफ कहा कि बच्चे की हालत ऐसी है कि उसे लगातार देखभाल की जरूरत है, इसलिए वह काम पर ध्यान नहीं दे पाएगा.

बॉस ने कहा हर महीने मिलती रहेगी सैलरी

आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कंपनी इस्तीफा स्वीकार कर लेती है, लेकिन इस बार बॉस ने इस्तीफा लेने से इनकार कर दिया उन्होंने कर्मचारी से कहा कि उसकी नौकरी सुरक्षित रहेगी और उसे किसी भी तरह की आर्थिक चिंता करने की जरूरत नहीं है.कंपनी ने यह भी भरोसा दिया कि वह हर महीने उसकी पूरी सैलरी उसके खाते में भेजती रहेगी, ताकि वह बिना तनाव के अपने बेटे की देखभाल कर सके.

सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल

यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं. ज्यादातर यूजर्स ने बॉस की इंसानियत और दयालुता की सराहना की और इसे मिसाल बताया.वहीं कुछ लोगों ने इस कहानी पर सवाल भी उठाए और इसे असामान्य बताया.