☰
INDIA

दिल्ली जाने वाले यात्री ध्यान दें! CJP प्रोटेस्ट से पहले कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपडेट

Saumya Shukla
Saumya Shukla
Reporter | Copy Editor

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले CJP प्रोटेस्ट से पहले रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कर दी हैं, भारतीय रेलवे ने कई एक्स्प्रेस ट्रेनों को रद्द करने का आदेश दिया है, रेलवे ने बताया की नई दिल्ली और हज़रत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास भारी ट्रैफिक जाम की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, हालांकि रेलवे ने ट्रेन रद्द के फैसले को प्रदर्शन से नही जोड़ा है.

SMS के जरिए भेजी जा रही है जानकारी

रेलवे ट्रेन रद्द होने कि जानकारी यात्रियों को मोबाईल SMS के जरिए भेज रहा है. रेलवे के अनुसार 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से रवाना होने वाली और 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचने वाली ट्रेनें रद्द रहेंगी, ट्रेन रद्द का यह फैसला उन ट्रेनों पर लागू होगा जो शुक्रवार दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से रवाना होने वाली थीं और शनिवार सुबह तय समय के दौरान इन दोनों स्टेशनों पर पहुंचने वाली थीं.

कौन कौन सी ट्रेन है रद्द

अगर बात करे कि कौन कौन सी ट्रेन रद्द कि गई है तो इनमे 12301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 12309 राजेंद्र नगर टर्मिनल-नई दिल्ली, तेजस राजधानी एक्सप्रेस और 20801 मगध एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, तेजस राजधानी एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस और राजेंद्र नगर टर्मिनल (RJPB) से चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं. रेलवे ने ये कदम स्टेशन पर जाम ना हो इस लिए उठाया है.

क्या कहती है ट्रैफिक एडवाइजरी

रेलवे के हिसाब से ट्रैफिक एडवाइजरी में 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक सेंट्रल दिल्ली और दोनों रेलवे स्टेशनों के आसपास भारी जाम की आशंका जताई गई है, और इस कदम को इस लिए उठाया गया है ताकि आम लोगों को कोई भी तकलीफ ना हो.

प्रोटेस्ट को लेकर सतर्क है दिल्ली पुलिस

10 अक्टूबर को cjp द्वारा दिल्ली के जंतर मंतर पर होने वाले प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस सतर्क हो गई है, पुलिस के मुताबिक, राजधानी में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत प्रतिबंध लागू हैं और आइसे मे बिना पर्मिशन राजधानी मे एक जगह जुटना गैरकानूनी होगा. मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के बीच रेलवे का यह फैसला आया है, हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने ट्रेनों को रद्द करने के फैसले और इन प्रदर्शनों के बीच किसी सीधे संबंध की पुष्टि नहीं की है.

40 मेट्रो स्टेशन हो सकते हैं बंद

जंतर मंतर पर होने वाले 10 अक्टूबर के इस प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने कड़े इंतजाम किये है, इस प्रोटेस्ट का कॉल CJP AUR AISA समेत कई स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन ने जॉइन्ट तरीके से दिया हैं. इसी प्रदर्शन मे भीड़ को कंट्रोल करने के लिए दिल्ली पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किया है, इनमें ऐप-बेस्ड टैक्सी पर रोक, डिटेंशन सेंटर और केंद्रीय सशस्त्र बलों की तैनाती जैसे उपाय शामिल हैं.