TNPDESK: भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों के डेटा लीक होने के बाद बैंक के खाताधारकों में में चिंता है. सवाल है कि क्या उनके बैंक में जमा राशि पर कोई असर पड़ेगा. या बैंक के संचालन में कोई दिक्कत आएगी. अब इस पूरे घटना पर एसबीआई ने आधिकारिक जानकारी साझा की है. जिसमें ग्राहकों के नाम एक संदेश जारी किया गया है. एसबीआई ने बताया है कि कुछ ग्राहक ग्राहक प्रभवित हुए है. लेकिन बैंक में जमा पैसे और आगे बैंक के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. साथ ही आगे ऐसा ना हो इसके लिए जरूरी कार्रवाई की जा रही है.
दरअसल 16 अक्टूबर को एसबीआई के साइबर डिफेंस और CERT-In ने डार्क वेब पर बैंक के डेटा लीक होने की जानकारी भेजी थी. जिसमें बताया गया कि बैंक के ग्राहकों का डेटा लीक हुआ है. जिसके बाद बैंक ने 21 अक्टूबर को बैंक के डेटा लीक होने की आधिकारिक पुष्टि की. और जांच शुरू कर दी है. शुरुआत में 3.75 हजार लोगों का डेटा साइबर अपराधियों के पास जाने की बात सामने आई. लेकिन बाद में बैंक की ओर से बताया गया कि 3897 लोगों की जानकारी लीक हुई है. जिसमें बैंक की एजेंसी कार्रवाई कर रही है.
एसबीआई की ओर से गुरुवार को ग्राहकों के नाम एक संदेश जारी किया गया है. जिसमें बताया गया है कि ग्राहक को घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ ग्राहकों का डेटा लीक हुआ है. लेकिन कई लोगों के मन में सवाल है कि आखिर क्या बैंक में रखे उनके पैसे पर असर पड़ेगा. इसपर बैंक ने साफ किया है कि बैंक में जमा पैसे या बैंक के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है. बैंक में कोई दिक्कत नहीं है. समस्या आने पर बैंक की ओर से जरूरी कदम उठाया गया है. जिससे भविष्य में कोई दिक्कत ना हो.
