☰
INDIA

संसद में होगी नीट पेपर लीक पर चर्चा,हंगामे के बीच मंत्री का बयान,छात्रों की हर बात सुनेगी सरकार

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

TNP DESK: देश में नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर बवाल मचा है. देश की राजधानी दिल्ली से लेकर सभी राज्यों में हंगामा शुरू है. छात्र सड़क पर उतर कर शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांग रहे है.सड़क से सदन तक नीट पेपर लीक का मुद्दा गूंज रहा है.संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन से ही विपक्ष सरकार से इस मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रही है. इस बीच अब संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सदन को आश्वासन दिया है कि इस गंभीर मुद्दे पर सदन में चर्चा होगी.

दरअसल बुधवार को सदन की कार्यवाही के बीच विपक्ष का जमकर हंगामा हुआ. विपक्ष सरकार से नीट पेपर लीक मामले में सवाल पूछ रहा है.कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने सदन में सरकार ने मांग की कि देश में नीट का पेपर हर बार लीक हो रहा है.आखिर इसपर चर्चा क्यों नहीं की जा रही है. कब तक देश के छात्रों की आवाज को शांत किया जाएगा.

इसपर सदन में मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार छात्रों के मुद्दे के साथ है. हम चर्चा करेंगे. सदन की कार्यवाही के पहले दिन से बता रहे है कि सदन में नीट पर चर्चा किया जाएगा. लेकिन इसका प्रावधान है एक प्रक्रिया के तहत ही इस मुद्दे पर चर्चा कराया जाएगा. देश के युवाओं के भविष्य के लिए सदन में इस मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार है.

बता दे कि दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में नीट पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री और जिम्मेदार अधिकारियों के इस्तीफे की मांग छात्र कर रहे है. साथ ही एक ऐसी व्यवस्था की मांग है जिससे आगे भविष्य में कभी पेपर लीक की समस्या ना हो और कोई छात्र इस वजह से अपनी जान देने पर मजबूर हो.