TNP डेस्क : बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ उनका एक भाई हो गए हैं. तो दूसरे भाई ने बचाव किया है. जबकि तीसरे भाई ने इस विवाद पर कुछ नहीं कहा है. दरअसल, ममता बनर्जी के परिवार में फिलहाल "फैमिली ड्रामा" शुरू हो गया है. हालांकि विवाद पहले से है और ममता बनर्जी के एक भाई बाबुन बंदोपाध्याय पहले से ही विरोध करते रहे है. लेकिन अब यह मामला सार्वजनिक हो गया है. भाई द्वारा मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की प्रशंसा और उनका पैर छूकर आशीर्वाद लेने के बाद ममता बनर्जी पर निशाना साधने को लेकर यह मामला पूरी तरह से चर्चा में आ गया है.
चुनाव हारने के बाद बढ़ने लगा है विवाद
ममता बनर्जी की पार्टी बंगाल में चुनाव क्या हारी , दीदी को तरह-तरह की समस्याएं अब झेलनी पड़ रही है. भाईफोटा के दिन बंदोपाध्याय परिवार का राजनीतिक और पारिवारिक विवाद सड़क पर आ गया. जानकारी के अनुसार ममता बनर्जी के भाई बाबुन बंदोपाध्याय के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की प्रशंसा करने और अपनी बहन पर निशाना साधने के बाद परिवार के दूसरे भाई गणेश बंदोपाध्याय अपने भाई के विरोध में आ गए है. गणेश बंदोपाध्याय ने ममता बनर्जी का पक्ष लेते हुए बाबुन बंदोपाध्याय के आरोपों को गलत बताया है. ममता बनर्जी के बड़े भाई अजीत बंदोपाध्याय ने इस विवाद पर कुछ भी कहने से परहेज किया है.
काली पूजा आयोजन में पहुंचे थे मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी बुधवार को हरीश चटर्जी स्ट्रीट स्थित बाबुन के काली पूजा आयोजन में पहुंचे थे. इस दौरान बाबुन ने कमल के फूलों की माला पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उनका पैर छूकर प्रणाम किया। उन्होंने सुवेंदु अधिकारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि ममता बनर्जी भतीजे की मुख्यमंत्री थी ,जबकि सुवेंदु अधिकारी जनता के मुख्यमंत्री है. बाबुन बंदोपाध्याय ने यह भी आरोप लगाया है कि पिछले कई वर्षों से ममता बनर्जी उन्हें भाई फोटा के लिए नहीं बुलाती है और नहीं राखी बांधती हैं.
तीसरे भाई ने विवाद से कैसे किय किनारा ?
बाबुन के इन आरोपों के बीच ममता बनर्जी के दूसरे भाई गणेश बंदोपाध्याय ने उनका विरोध किया है. गणेश ने कहा है कि बाबुन का यह दावा सही नहीं है कि वह 3 वर्षों से इस घर में प्रवेश नहीं कर पाए है. उन्होंने कहा कि कौन किस राजनीतिक दल के साथ रहेगा, यह उसका व्यक्तिगत फैसला हो सकता है. दूसरी और भाई फोटा के अवसर पर ममता बनर्जी के घर पहुचें बड़े भाई अजीत बंदोपाध्याय ने कहा कि वह केवल भाई फोटो लेने आए थे. उन्हें राजनीति की कोई जानकारी नहीं है और वह बाबुन के बारे में कोई टिप्पणी करना भी नहीं चाहते है.
