INDIA

बीजेपी की डिजिटल टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय हटे, दीपक म्हस्के को सौंपी गई कमान

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम में बड़ा बदलाव किया है.जहां पार्टी ने करीब 11 साल से बीजेपी के आईटी सेल की जिम्मेदारी संभाल रहे अमित मालवीय को इस पद से हटा दिया है. वहीं, छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के को पार्टी में सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है. बीजेपी के इस फैसले को पार्टी के संगठन और डिजिटल टीम में अहम बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है.अमित मालवीय लंबे समय से बीजेपी के आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बीजेपी के डिजिटल प्रचार अभियान में उनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही है. पार्टी के सोशल मीडिया और ऑनलाइन कैंपेन को मजबूत करने में उन्होंने लंबे समय तक काम किया. अब पार्टी की नई टीम में उन्हें आईटी सेल की जिम्मेदारी से हटा दिया गया है.

दीपक म्हस्के को सौंपी गई कमान

दीपक म्हस्के बीजेपी में संगठनात्मक और मीडिया से जुड़े कामों में सक्रिय रहे हैं. पार्टी के भीतर उन्हें संगठन और संचार से जुड़े कामों का अनुभव है. वह बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.दीपक म्हस्के की नई जिम्मेदारी ऐसे समय में आई है, जब बीजेपी सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी राजनीतिक पहुंच को लगातार मजबूत करने पर जोर दे रही है. आज के दौर में राजनीतिक दलों के लिए सोशल मीडिया प्रचार का एक बड़ा माध्यम बन चुका है. ऐसे में पार्टी की डिजिटल रणनीति को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

ज़िम्मेदारी मिलाने पर बढ़ गई है उम्मीद

बताया जा रहा है कि दीपक म्हस्के को हाल ही में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन यानी CGMSC का अध्यक्ष भी बनाया गया था. अब उन्हें बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी मिलने से संगठन में उनकी भूमिका और बढ़ गई है.बीजेपी की नई टीम में हुए इस बदलाव को पार्टी की आने वाली राजनीतिक रणनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है. पार्टी लगातार संगठन को मजबूत करने और सोशल मीडिया के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी बात पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है. ऐसे में आईटी और सोशल मीडिया से जुड़ी जिम्मेदारियों में बदलाव काफी अहम माना जा रहा है.

लगभाग 11 साल से आईटी सेल की कमान संभाल रहे थे अमित मालवीय

अमित मालवीय ने करीब 11 साल तक बीजेपी के आईटी सेल की कमान संभाली. इस दौरान पार्टी ने सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अपनी मौजूदगी को मजबूत किया. अब नई जिम्मेदारी के साथ बीजेपी की डिजिटल टीम किस तरह काम करती है और सोशल मीडिया पर पार्टी की रणनीति में क्या बदलाव देखने को मिलता है, इस पर सभी की नजर रहेगी.बीजेपी की नई टीम में हुए इस बदलाव से यह साफ है कि पार्टी संगठन के साथ-साथ डिजिटल और सोशल मीडिया नेटवर्क को भी मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है. आने वाले समय में सोशल मीडिया पर पार्टी के प्रचार, कैंपेन और संगठनात्मक गतिविधियों में दीपक म्हस्के की भूमिका अहम रहने वाली है.