TNP DESK: नई दिल्ली के जंतर मंतर से शुरू हुए छात्र आंदोलन की चिंगारी देश के कोने कोने तक पहुंच गई. NEET पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफा की मांग को लेकर आंदोलन और तेज होता जा रहा है. इस आंदोलन का दबाव केंद्र सरकार पर दिखने लगा. यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधी रात 12 बजे एक वीडियो सन्देश छात्रों के नाम जारी किया है. जिसमें बताया कि शुक्रवार का दिन बड़ा होने वाला है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो जारी कर बताया कि पेपर लीक एक गंभीर अपराध है. पेपर लीक के मामले की सुनवाई फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट से कराई जाएगी. इसके लिए उन्होंने अधिकारीयों को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट की तैयारी करने का निर्देश दिया था. जिसपर अधिकारीयों ने कोर्ट का पूरा मसौदा उन्हें दे दिया है. अब कैबिनेट की बैठक में इस एजेंडे को रखा जाएगा. मंत्रियों के साथ चर्चा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
उन्होंने कहा कि ज़ब एक छात्र परीक्षा देता है. तो उनके साथ पुरे परिवार की मेहनत होती है. लेकिन ज़ब ऐसे पेपर लीक होती है तो दुख होता. NEET और अन्य पेपर लीक पर फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई होगी. दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान काफी कुछ इशारा कर रहा है. वह बड़ा निर्णय कैबिनेट की बैठक में लेसकते है.
दरअसल दिल्ली के जंतर मंतर पर पिछले 32दिन से सिजेपी का आंदोलन चल रहा है. इस आंदोलन में शिक्षा मंत्री के इस्तीफा की मांग की जा रही है. साथ ही आंदोलन में देश के अलग अलग राज्य लोग पहुंच रहे है.
