TNP DESK: देश की राजधानी नई दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ कॉकरोच का 10 अक्टूबर को प्रदर्शन होना है. इस प्रदर्शन को लेकर दिल्ली हाई अलर्ट पर है. शहर को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया गया. मेट्रो स्टेशन बंद रखने का आदेश जारी हुआ तो दिल्ली आने वाली दर्जनों ट्रेन को रद्द करने का फैसला लिया है. साथ ही सभी बॉर्डर पर सख्त पहरा होगा.जंतर मंतर लेकर संसद भवन, राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री आवास के पास सुरक्षा घेरा और कड़ा किया गया. इन सब के बीच अब कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाया है.
10 अक्टूबर को चुनाव आयोग के खिलाफ नई दिल्ली में प्रदर्शन होना है. हालाँकि इस प्रोटेस्ट की इजाजत प्रशासन ने नहीं दी है. जंतर मंतर के साथ अन्य कई क्षेत्रों में धारा 163 लागू कर दिया गया. दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि अगर कोई प्रदर्शन कर शांति भंग करेगा. उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. शहर में किसी भी तरह के जुलूस, प्रदर्शन की इजाजत नहीं है. ऐसे में कानून का सम्मान करते हुए प्रदर्शन में जाने से बचने की जरूरत है.
दूसरी तरह प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली और हज़रत निजामुद्दीन स्टेशन आने वाली दर्जनों ट्रेन को 9 और 10 अक्टूबर को रद्द किया गया. इसमें राजधानी से लेकर गरीब रथ और अन्य ट्रेन शामिल है. इसके साथ ही दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन को बंद रखने का निर्णय लिया गया है. 9 अक्टूबर रात 9 बजे से हालात सामान्य होने तक मेट्रो ट्रेन बंद रहेंगे.
दिल्ली में 23 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती
दिल्ली में प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा है. शहर में 23 हजार से ज्यादा पुलिस और अर्ध सैनिक बलों को तैनात किया गया है. जिससे विधि व्यवस्था में कोई खलल ना पड़े. CISF,CRPF,CAPF समेत दिल्ली पुलिस की कई कंपनी तैनात की गई है.
दिल्ली को किले में तब्दील होने और रेलवे ब्लॉक करने पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थाक अभिजीत दीपके ने वीडियो जारी किया है. जिसमें उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार डर गई है. ऐसा हाल आपातकाल में भी नहीं था. जैसा अभी के समय में हो गया. दिल्ली बंद कर दिया है. लेकिन हम कॉकरोच पहुँच रहे है.
वहीं नेहा बोरा AISA नेता ने कहा कि देश में ऐसा हाल पहली बार देखने को मिला है. लेकिन चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन नहीं रुकेगा. चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक लड़ाई जारी रहेगी. हम रुकने वाले नहीं है.
