टीएनपी डेस्क (TNP DESK): बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मिशन 2029 की तैयारी अभी से शुरू कर दी है. इसी कड़ी में उन्होंने पार्टी के अलग-अलग पदों पर नियुक्तियों की सूची जारी की है. इसमें नेशनल वाइस प्रेसिडेंट के साथ-साथ नेशनल जनरल सेक्रेटरी, ऑर्गनाइजेशन के ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी, नेशनल सेक्रेटरी, नेशनल ट्रेजरर, नेशनल ज्वाइंट ट्रेजरर, जनरल ऑफिस इनचार्ज, सेंट्रल ऑफिस सेक्रेटरी, नॉर्थ ईस्ट कोऑर्डिनेटर, नॉर्थ ईस्ट ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर, सभी सेल्स के कोऑर्डिनेटर और ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर, मोर्चा प्रेसिडेंट, मीडिया को-कन्वीनर और सोशल मीडिया कन्वीनर जैसे कई पद शामिल हैं.
राष्ट्रीय टीम में कई नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखिए लिस्ट
पार्टी की ओर से जारी की गई नेशनल वाइस प्रेसिडेंट की सूची में देश के अलग-अलग राज्यों के नेताओं को जगह दी गई है. इस सूची में कुल 13 वाइस प्रेसिडेंट के नाम शामिल हैं.
राजस्थान — वसुंधरा राजे सिंधिया
उत्तराखंड — सिंह रावत
दिल्ली — राम माधव
ओडिशा — बैजयंत जय पांडा
आंध्र प्रदेश — डी. पुरंदेश्वरी
उत्तर प्रदेश — रेखा वर्मा
गुजरात — वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी
महाराष्ट्र — भारती प्रवीण पवार
पंजाब — मनप्रीत सिंह बादल
मध्य प्रदेश — लाल सिंह आर्य
कर्नाटक — एम. नागराज
उत्तर प्रदेश — तारिक मंसूर
पश्चिम बंगाल — मधु चंद्राकर
अलग-अलग समाज और वर्गों को भी प्रतिनिधित्व देने की कोशिश
इस सूची को सिर्फ पार्टी के पदों पर नियुक्ति के तौर पर नहीं देखा जा रहा है. बीजेपी की ओर से अलग-अलग राज्यों के नेताओं को शामिल करके एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की गई है. पार्टी ने देश के अलग-अलग हिस्सों और अलग-अलग वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है. इस सूची में कई राज्यों के नेताओं को शामिल किया गया है. इससे यह साफ होता है कि बीजेपी अपनी राष्ट्रीय टीम में देश के अलग-अलग हिस्सों को जगह देना चाहती है.साथ ही अलग-अलग समाज और वर्गों को भी प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है. बीजेपी की ओर से जारी की गई यह सूची इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि पार्टी ने अपनी आगे की रणनीति को ध्यान में रखते हुए कई नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां दी हैं. पार्टी की कोशिश है कि संगठन को मजबूत किया जाए और देश के अलग-अलग राज्यों में संगठन को और मजबूत तरीके से आगे बढ़ाया जाए.
बिहार के नेताओं को भी मिली जगह
नितिन नवीन बिहार से आते हैं, इसलिए माना जा रहा था कि उनकी टीम में बिहार के नेताओं को ज्यादा जगह मिल सकती है. हालांकि नई सूची में बिहार से तीन नेताओं को ही राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिली है. इनमें राज्यसभा सांसद शिवेश राम, सिद्धार्थ शंभु और ऋतुराज सिन्हा शामिल हैं. हालांकि ऐसा नहीं है कि बिहार को नई टीम में पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है. टीम में बिहार के कई नेताओं को जगह मिली है और उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. नितिन नवीन ने टीम के ऐलान के साथ इन नेताओं को नई जिम्मेदारियां देकर संगठन में उनकी भूमिका को और मजबूत किया है.
माना जा रहा है कि बिहार से आने वाले नेताओं को मिली यह जिम्मेदारी राज्य में पार्टी के संगठन को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभा सकती है.बीजेपी की नई टीम में अलग-अलग राज्यों और अलग-अलग वर्गों के नेताओं को जगह देकर पार्टी ने एक संतुलित तस्वीर पेश करने की कोशिश की है. इसे पार्टी की आगे की रणनीति और संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
