☰
INDIA

बड़ी खबर: परिसीमन विधेयक पर स्टालिन की DMK करेगी केंद्र सरकार का समर्थन, रखी ये शर्त

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

TNP Desk: परिसीमन बिल संसद के विशेष सत्र में पेश किए जाने की खबर के बाद देश भर की सभी राजनीतिक दलों में हलचल काफी हो गई है. दोनों सदन में दो तिहाई बहुमत से कम वोट होने के बावजूद मोदी - शाह की जोड़ी एक बार फिर बिल सदन में पेश करने जा रही है. वहीं, इस बिल को लेकर अब विपक्षी दलों में भी टूट दिखने लगा है. एक तरफ शरद पवार की पार्टी NCP ने पहले ही मोदी सरकार का समर्थन करने की घोषणा की तो शनिवार को तमिलनाडु की DMK ने भी सरकार का समर्थन करने की घोषणा कर दी है. 

शनिवार को DMK की एक अहम बैठक की गई जिसके बाद समर्थन का फैसला लिया गया. बैठक के बाद पार्टी के सांसद ए राजा ने मीडिया से बात करते हुए समर्थन देने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी तमिलनाडु की 7.18 प्रतिशत की हिस्सेदारी में कोई बदलाव नहीं चाहती है.तमिलनाडु में वर्तमान में 39 लोकसभा सीट है और परिसीमन के बाद यह 59 होनी चाहिए. ए राजा ने कहा कि इसी शर्त के आधार पर हमारी पार्टी भाजपा सरकार का समर्थन करेगी. DMK सांसद ए राजा ने कहा कि जब हम कांग्रेस के साथ गठबंधन में थे तब भी हमारी यही मांग थी. परिसीमन की प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए हमारी पार्टी का रुख आज भी वही है.

बता दें कि परिसीमन विधेयक को लोकसभा में पास करवाने के लिए एनडीए को 360 वोटों की जरूरत होगी जबकि उसके पास मात्र 320 सांसद हैं. ऐसे में भाजपा विपक्षी दलों को भी परिसीमन विधेयक पर मनाने में जुटी हुई है. भाजपा के आह्वान पर शरद पवार की पार्टी एनसीपी और अब डीएमके ने समर्थन का खुला ऐलान कर दिया है. वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है. बैठक में कांग्रेस ने एनसीपी, डीएमके समेत अन्य दलों को भी आमंत्रित किया है.