INDIA

भाजपा में जाने के बाद हरभजन ने टोडी चुप्पी,पूछा कितने में बिकी राज्यसभा की सीट

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

TNPDESK: हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कई गंभीर सवाल खड़ा किया है. सोशल मीडिया में एक के बाद एक सवाल पूछने पर हरभवन सिंह ने जवाब दिया और पूछा की किसने और कितने में राज्यसभा की सीट बेची है यह जानने की जरूरत है. उन्हे गद्दार बोलने से पहले खुद के अंदर झाकने की जरूरत है.

उन्होंने यह जवाब सोशल मीडिया एक्स पर एक यूजर को दिया. जब यूजर ने हरभवन सिंह को टैग करते हुए सवाल पूछा की आखिर जिस पार्टी को कोश रहे थे. भाजपा 800 किसानों की जान ले चुकी है. पंजाब को बर्बाद करने में तुली है और आप उसकी गोद में बैठ गए. ऐसे में अब आपको उस राज्यसभा की सीट से भी छोड़ देना चाहिए.

इसपर हरभवन ने जवाब दिया और पूछा की आखिर पंजाब में राज्यसभा की सीट कितनी में बेची गई थी. यह जवाब पहले कोई दे दे. उनके खिलाफ प्रदर्शन करने वाले घर पर गद्दार लिखने वाले पहले यह जान ले की आखिर किसने और क्यों और कितने में पंजाब में राज्यसभा की सीट बेची थी. इसके पीछे की सच्चाई क्या है. कौन गद्दार है और कौन सच्चा यह जनता तय करेगी ना की कोई राजनीति दल के लोग. अब उनका यह पोस्ट चर्चा में है. बिना नाम लिए ही सभी सवालों का जवाब दिया है.  

बता दे कि राघव चड्डा,हरभवन सिंह समेत आधा दर्जन नेताओं ने एक साथ आम आदमी पार्टी छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया था. जिसके बाद हरभवन सिंह के पंजाब आवास पर कुछ लोगों ने हंगामा किया और फिर घर के दीवार पर गद्दर लिख दिया था. लेकिन इतना सब कुछ होने के बाद भी हरभजन ने कोई भी बयान नहीं दिया अब उन्होंने सोशल मीडिया पर भड़ास निकाला है.

बिना नाम लिए ही पूरे आम आदमी पार्टी पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है. जिससे आने वाले दिनों में और भी राजनीतिक तपिश बढ़ने की उम्मीद है. और आम आदमी छोड़ कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग आप कर रही है.