INDIA

कौन करा रहा बंगाल में ममता के सांसदों पर हमला, अभिषेक के बाद कल्याण बनर्जी बने निशाना

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चर्चित सांसद कल्याण बनर्जी पर हमले की खबर सामने आई है. यह सब रविवार को हुआ है. सांसद का आरोप है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया है. उनका यह भी कहना है कि गेंद जैसी किसी चीज से मार कर उनके सिर में चोट पहुंचाई गई है. जानकारी के मुताबिक कल्याण बनर्जी अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के संबंध में और गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर बंगाल के चंडीतला थाना ज्ञापन देने पहुंचे थे. 

नारेबाजी के बाद हमले की बात आई सामने

वहां तृणमूल कांग्रेस और भाजपा नेताओं में तनाव का माहौल था. इस बीच नारेबाजी शुरू हो गई. लोग बता रहे हैं कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने तृणमूल समर्थकों के खिलाफ चोर चोर के नारे लगाए. इसके बाद माहौल बिगड़ गया. इसी दौरान किसी ने सांसद पर गेंद जैसी चीज से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में चोट लग गई है. 

कल्याण बनर्जी का आरोप: उनको निशाना बनाकर हमला किया गया 

कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया है कि थाने में ज्ञापन देने जाते वक्त उन पर हमला किया गया है. उन्होंने इस घटना के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने पर उन पर हमला किया गया. हालांकि भाजपा ने कल्याण बनर्जी पर हमला के दावे को ख़ारिज किया है. बता दें कि शनिवार को ममता बनर्जी के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था.