टीएनपी डेस्क (TNP DESK):रोजमर्रा के जीवन में रोजाना सोशल मीडिया या समाचार के जरिए दिल दहला देने वाली घटनाएं देखने सुनने को मिलती हैं. जहां एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चक्कर में कभी पति-पत्नी एक-दूसरे की हत्या करवा देते हैं, तो कभी घरेलू विवाद में ही एक-दूसरे के जान के दुश्मन बन जाते हैं. वहीं कुछ मामले ऐसे भी आते हैं, जहां बड़ी वारदात हो जाती है, लेकिन कारण का पता नहीं चल पाता. ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है, जहां एक पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी. उसके बाद अपने दो बच्चों, बेटे और बेटी, को भी मौत की नींद सुला दिया. उसके बाद जो कुछ हुआ, वह देखकर गांव वालों की आंखें फटी की फटी रह गईं. पति ने तीन लोगों की हत्या करने के बाद खुद भी मौत को गले लगा लिया, जिसके बाद अब पूरे इलाके में सनसनी फैल चुकी है.
पढ़िए कहां का है पूरा मामला
आपको बता दें कि यह पूरा मामला यूपी के बलरामपुर का है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी. उसके बाद खुद भी आत्महत्या करके अपनी जान दे दी. सबसे परेशान करने वाली और हैरान करने वाली बात यह है कि लोगों को इन चार लोगों की मौत के पीछे का रहस्य अब तक पता नहीं चल पाया है. आखिर वजह क्या थी, युवक ने ऐसा क्यों किया. यह अभी पहेली बनी हुई है. पुलिस लगातार चारों लोगों की मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है कि आखिर ऐसा क्या हुआ होगा कि इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया.
मौत की वजह तलाश रही है पुलिस
मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है. वहीं लोगों का कहना है कि चारों लोगों ने खुदकुशी की, जबकि पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है, ताकि मौत की असल वजह का खुलासा हो सके. मरने वालों में 25 साल का बजरंगी, 22 साल की उसकी पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चे शामिल हैं.
आखिर ऐसा क्या हुआ होगा.....
चार लोगों के शव मिलने के बाद गांव में तरह-तरह की बातें हो रही हैं. कुछ लोगों का कहना है कि आखिर ऐसा क्या हुआ होगा कि एक साथ हंसता-खेलता परिवार का घर श्मशान घाट में बदल गया.फिलहाल पुलिस मौके से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है. वहीं फोरेंसिक टीम भी अपना काम कर रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा कि चार लोगों की हत्या हुई है या फिर आत्महत्या की गई है.
