tnp desk: एक बार फिर सिगरेट के शौकीनों को झटका लगा है. सिगरेट पीने वालों के लिए कीमतों से जुड़ी अहम खबर सामने आई है. तंबाकू उत्पादों पर टैक्स और एक्साइज ड्यूटी में बदलाव के बाद कई सिगरेट ब्रांड्स के दाम बढ़ाए गए हैं. खासकर कम कीमत वाले 10 और 20 सिगरेट के पैकेट खरीदने वाले ग्राहकों पर इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है.
Classic Connect की कीमत में बढ़ोतरी
ITC के Classic Connect के 20 सिगरेट वाले पैकेट की कीमत अब 428 रुपये हो गई है. पहले यह पैकेट 390 रुपये में उपलब्ध था. इस तरह इसकी कीमत में 38 रुपये, यानी लगभग 9.74 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.
Gold Flake Super Star भी महंगी
Gold Flake Super Star के 10 सिगरेट वाले पैकेट के दाम में भी इजाफा किया गया है. पहले इसकी कीमत 79 रुपये थी, जो अब बढ़कर 89 रुपये हो गई है. यानी ग्राहकों को अब एक पैकेट के लिए 10 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे. यह करीब 12.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी है.
जानिए क्यों बढ़े दाम
सिगरेट की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी की एक बड़ी वजह 2026 में लागू हुआ नया टैक्स स्ट्रक्चर माना जा रहा है. 1 फरवरी 2026 से सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों पर 40 प्रतिशत GST के साथ अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी की व्यवस्था लागू हुई. यह अतिरिक्त शुल्क सिगरेट की लंबाई और फिल्टर जैसी अलग-अलग कैटेगरी के आधार पर तय किया जाता है. टैक्स में बदलाव के बाद कंपनियों ने अपने विभिन्न ब्रांड्स और सिगरेट की कैटेगरी के अनुसार कीमतों में संशोधन किया है.
इस साल कई बार बदले दाम
साल 2026 के दौरान ITC के कई सिगरेट ब्रांड्स की कीमतों में एक से अधिक बार बदलाव देखने को मिले हैं. Gold Flake Premium के दाम में जून में बदलाव किया गया था और सितंबर में एक बार फिर इसकी कीमत संशोधित की गई है. अब Gold Flake Premium के 10 सिगरेट वाले पैकेट के लिए 135 रुपये चुकाने होंगे. लगातार हो रहे कक़ीमतों में बदलाव से असर सिगरेट खरीदने वाले की जेब पर असर पड़ रहा है
