INDIA

देशभर में NEET UG की परीक्षा संपन्न, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्यों रुकवाया काफिला

Admin TheNewsPost
Senior News Publisher • TheNewsPost.in
देशभर में NEET UG की परीक्षा संपन्न, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्यों रुकवाया काफिला

TNP Desk: देश भर में मेडिकल में दाखिला लेने के लिए आयोजित NEET UG परीक्षा संपन्न हो गई . 5440 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हो गई. विदेश में भी 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे..परीक्षा को लेकर पूरे देश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.

इस तरह की परीक्षा का आयोजन पहली बार हुआ

इस तरह की परीक्षा का आयोजन पहली बार हुआ जिसमें सेना को भी सहभागी बनाया गया. NEET UG की पुनर्परीक्षा 21 जून को देश भर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई.
लगभग 22 लाख परीक्षार्थियों ने इसमें हिस्सा लिया। पूर्व की परीक्षा रद्द होने के बाद इस बार के आयोजन में विशेष सतर्कता बरती गई. परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र को प्रमुख केंद्रों पर पहुंचने का काम सेना के हेलीकॉप्टर ने किया।परीक्षा में पारदर्शिता और पेपर लीक जैसे मामले को रोकने के लिए मैसेजिंग एप टेलीग्राम को सरकार ने पहले ही बंद कर दिया था. इसके अलावा 7 लाख अधिकारियों को परीक्षा के सफल संचालन में लगाया गया. सभी परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। मालूम हो कि पेपर लीक की वजह से NEET UG की परीक्षा रद्द कर दी गई थी. इसको लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी,केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और यहां तक की भारत सरकार की खूब आलोचना हुई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या किया जानिए

 भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ी पहल की. परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए उन्होंने अपना काफिला पौने घंटे तक यानी 45 मिनट तक रोके रखा.  दरअसल प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल से आज दोपहर 115 पर दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उन्हें यह ज्ञात हुआ कि NEET UG की परीक्षा 2:00 से है और परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्र पहुंचने की हड़बड़ी में है. प्रधानमंत्री ने आवास लौटने का कार्यक्रम 45 मिनट तक रोक दिया ताकि किसी प्रकार का यातायात व्यवधान नहीं हो हम सभी जानते हैं कि प्रधानमंत्री का आवागमन बहुत ही सुरक्षित तरीके से होता है और इसके लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट किया जाता है उसे समय तक निर्धारित मार्ग पर आवागमन रोक दिया जाता है.

प्रधानमंत्री दिल्ली एयरपोर्ट पर 2 बजने का इंतजार करते रहे। मालूम हो कि NEET UG की परीक्षा 2 बजे से शुरू होने वाली थी.