टीएनपी डेस्क(TNP DESK); दिल्ली के शाहदरा जिला के सीमापुरी इलाके मे बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, न्यू सीमापुरी के ईदगाह मछली मंडी के पास एक पांच मंजिला अचानक गिर गई, घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दिल्ली पुलिस, फायर सर्विस और इंसिडेंट रिस्पांस टीम को दी, थोड़ी देर में ही दिल्ली पुलिस, फायर सर्विस और इंसिडेंट रिस्पांस टीम मौके पर पहुंची और राहत- बचाव अभियान शुरू कर दिया. घायलों को अस्पताल मे ले जाया गया है और हादसे भी अब तक किसी कि भी मौत नही हुई है.
कब हुई घटना
अभी तक इमारत के मलबे के नीचे करीब 25 से 30 लोगों के दबने की आशंका है, और इमारत के गिरने से आसपास के करीब 4 से 5 मकानों को नुकसान भी हुआ है. हादसे कि सूचना कंट्रोल रूम को करीब 3 बजे मिली आउए सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची. 3 वाटर टेंडर और एक इंसिडेंट रिस्पांस टीम भी राहत- बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची. फिलहाल दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें बचाव अभियान में जुटी हैं.
बचाव में जुटे स्थानीय लोग
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग लोगों ने दिल्ली पुलिस, फायर सर्विस और इंसिडेंट रिस्पांस टीम को सूचना दी और राहत-बचाव अभियान में जुट गए, मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने कि कोशिश मे दिल्ली पुलिस, और राहत-बचाव टीम जुटी हुई है.