INDIA

1 रुपये की सेल का मैसेज वायरल... मुंबई के मॉल में उमड़ी भारी भीड़,बुलानी पड़ी पुलिस

Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

मुंबई(MUMBAI): मलाड स्थित इन्फिनिटी मॉल में उस समय भगदड़ जैसे हालात बन गए, जब सोशल मीडिया पर 1 रुपये में कपड़े मिलने की खबर वायरल हो गई.  वायरल मैसेज के बाद बड़ी संख्या में लोग मॉल पहुंच गए और New Me शोरूम के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई.  स्थिति को देखते हुए पुलिस और मॉल प्रबंधन को तत्काल हस्तक्षेप करना पड़ा.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक मैसेज में दावा किया गया था कि मलाड पश्चिम स्थित इन्फिनिटी मॉल के New Me स्टोर पर सिर्फ 1 रुपये में कपड़ों की सेल लगाई गई है. इस खबर के वायरल होते ही बड़ी संख्या में लोग मॉल पहुंच गए, जिससे शोरूम के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए भगदड़ जैसे हालात बन गए. स्थिति को देखते हुए स्टोर प्रबंधन ने कथित तौर पर सेल रद्द करने का फैसला लिया. इस बीच मुंबई पुलिस ने स्पष्ट किया है कि 1 रुपये की ऐसी कोई ऑफर नहीं थी.

पुलिस के मुताबिक, मॉल में लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को घोषणा कर बताया गया कि वायरल हो रही ऑफर गलत है.  इसके बाद भीड़ धीरे-धीरे वहां से चली गई. लेकिन कुछ देर के लिए मॉल में भगदड़ जैसे हालत हो गए.मॉल प्रबंधक और पुलिस ने लोगों को कंट्रोल कर वापस भेजा.    

मुंबई पुलिस ने यह भी कहा कि फिलहाल इन्फिनिटी मॉल में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और वहां किसी प्रकार की भीड़ या कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं है. 1 रुपये की सेल का वायरल मैसेज... हजारों लोगों की भीड़ और भगदड़ जैसे हालात. अफवाह फैली, पुलिस ने सच बताया और कुछ ही देर में मामला शांत हो गया.