INDIA

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के रेट अभी स्थिर, आगे क्या होगा? जानिए आज का ताजा रेट

Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor

TNP DESK: मिडिल ईस्ट में बढ़ रहे तनाव का असर अब वैश्विक तेल बाजार में दिखाई देने लगा है. कच्चे तेल की कीमतों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है, जिसका असर भारत पर भी पड़ सकता है. भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में होने वाले बदलाव यहां के ईंधन दामों को भी प्रभावित करते हैं.

अच्छी बात यह है कि फिलहाल देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और दाम स्थिर बने हुए हैं. हालांकि, अगर कच्चा तेल लगातार महंगा होता रहा तो आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ सकते हैं.

ईंधन महंगा होने से यात्रा, माल ढुलाई और परिवहन का खर्च बढ़ जाता है. इसका असर रोजमर्रा के सामान की कीमतों पर भी पड़ सकता है. ऐसे में आम लोगों, खासकर मध्यम वर्ग और नौकरीपेशा परिवारों के मासिक बजट पर अतिरिक्त बोझ बढ़ने की आशंका है.

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (प्रति लीटर):

रांची:

पेट्रोल: 105.93 रुपये

डीजल: 103.01 रुपये

पटना:

पेट्रोल: 113.35 रुपये

डीजल: 110.47 रुपये

जमशेदपुर:

पेट्रोल: 106.07 रुपये

डीजल: 103.13 रुपये

धनबाद:

पेट्रोल: 105.72 रुपये

डीजल: 102.82 रुपये