INDIA

Petrol-Diesel Price: आज भी नहीं बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम! जाने क्या है रेट

Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor

TNP DESK:आज भी देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. पिछले लगभग दो हफ्तों से ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं, जिससे वाहन चालकों को राहत मिल रही है. 26 मई के बाद से पेट्रोल और डीजल के रेट में किसी तरह का उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला है.

कुछ समय पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के कारण ईंधन के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी. इसकी वजह वैश्विक स्तर पर चल रहे संघर्ष और उससे पैदा हुई अनिश्चितता थी. हालांकि हालात अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं, लेकिन फिलहाल तेल कंपनियों ने कीमतों में कोई नई बढ़ोतरी नहीं की है. इससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ रहा है.

तेल कंपनियों के ताजा अपडेट के अनुसार, दोनों राज्यों के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम पहले की तरह स्थिर हैं. ऐसे में लोगों को फिलहाल ईंधन महंगा होने की चिंता से राहत मिली हुई है.

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (प्रति लीटर):

रांची (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 105.93 रुपये

डीजल: 103.01 रुपये

 

पटना (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 113.35 रुपये

डीजल: 110.47 रुपये

 

जमशेदपुर (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 106.07 रुपये

डीजल: 103.13 रुपये

 

धनबाद (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 105.72 रुपये

डीजल: 102.82 रुपये