INDIA

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतें रहीं स्थिर, जानिए आज के ताजा रेट

Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor

TNP DESK: गुरुवार को भी देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. सरकारी तेल कंपनियों ने आज के नए रेट जारी कर दिए हैं. सभी प्रमुख शहरों में ईंधन की कीमतें पहले की तरह ही बनी हुई हैं. 26 मई से पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं, जिससे आम लोगों और वाहन चालकों को राहत मिल रही है.

वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. दुनिया भर में मांग और सप्लाई के साथ-साथ वैश्विक घटनाओं का असर क्रूड ऑयल की कीमतों पर पड़ रहा है. हालांकि, अभी तक इसका असर भारत में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर नहीं दिखा है.

लगातार कई दिनों से ईंधन की कीमतें स्थिर रहने से आम लोगों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट और माल ढुलाई से जुड़े कारोबारियों को भी फायदा मिल रहा है. अब लोगों की नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में होने वाले बदलाव का असर पेट्रोल और डीजल के दामों पर पड़ता है या फिर कीमतें इसी तरह स्थिर बनी रहती हैं.

 

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (प्रति लीटर):

रांची (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 105.93 रुपये

डीजल: 103.01 रुपये

 

पटना (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 113.35 रुपये

डीजल: 110.47 रुपये

 

जमशेदपुर (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 106.07 रुपये

डीजल: 103.13 रुपये

 

धनबाद (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 105.72 रुपये

डीजल: 102.82 रुपये