INDIA

Petrol-Diesel: 31 मई को फिर स्थिर रहे पेट्रोल और डीजल के दाम! जाने अपने शहर का रेट

Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor

TNP DESK: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब भारतीय बाजारों पर भी धीरे-धीरे दिखने लगा है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी ने पेट्रोल और डीजल की लागत बढ़ाने का दबाव बनाया है, जिसका सीधा असर आम लोगों के बजट पर पड़ रहा है. ईंधन महंगा होने से न केवल यात्रा और परिवहन खर्च बढ़ रहे हैं, बल्कि रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े कई सामानों की कीमतों पर भी असर पड़ने की आशंका है. खासकर नौकरीपेशा और मध्यम वर्गीय परिवार बढ़ते खर्चों के बीच अपने मासिक बजट को लेकर अधिक सतर्क होते नजर आ रहे हैं.

हालिया बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत में 2.16 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.17 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की गई है. झारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल 105.93 रुपये प्रति लीटर और डीजल 103.01 रुपये प्रति लीटर के आसपास बिक रहा है. वहीं बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 113.35 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है, जबकि डीजल 110.47 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है. जमशेदपुर और धनबाद जैसे शहरों में भी ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.

विशेषज्ञों के अनुसार मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर तेल सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है. कई बड़े तेल उत्पादक देशों के बीच तनाव गहराने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता बनी हुई है. भारत अपनी जरूरत का अधिकांश कच्चा तेल विदेशों से आयात करता है, इसलिए वैश्विक बाजार में होने वाला हर उतार-चढ़ाव सीधे घरेलू कीमतों को प्रभावित करता है. यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय हालात बिगड़ते ही देश में पेट्रोल और डीजल महंगे होने लगते हैं.