INDIA

Petrol Diesel Price Today: आम लोगों के जेब पर आज भी राहत बरकरार! नहीं बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम

Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor

TNP DESK: देशभर में सोमवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया. सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने लगातार ईंधन के दाम स्थिर रखे हैं. 26 मई के बाद से अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई संशोधन नहीं हुआ है, जिससे वाहन चालकों और आम उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है.

वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की बढ़त दर्ज की गई है. वैश्विक मांग और आपूर्ति की स्थिति में उतार-चढ़ाव के कारण क्रूड ऑयल के दाम लगातार बदल रहे हैं. इसके बावजूद भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर फिलहाल इसका कोई असर देखने को नहीं मिला है.

ईंधन की कीमतें लंबे समय से स्थिर रहने से आम लोगों के साथ-साथ परिवहन और कारोबार से जुड़े क्षेत्रों को भी राहत मिली है. अब बाजार की निगाहें तेल कंपनियों के अगले फैसले पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव होगा या मौजूदा स्थिति बरकरार रहेगी.

 

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (प्रति लीटर):

रांची (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 105.93 रुपये

डीजल: 103.01 रुपये

 

पटना (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 113.35 रुपये

डीजल: 110.47 रुपये

 

जमशेदपुर (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 106.07 रुपये

डीजल: 103.13 रुपये

 

धनबाद (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 105.72 रुपये

डीजल: 102.82 रुपये