INDIA

Petrol Diesel Price Today: वाहन चालकों के लिए राहत, आज भी नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के भाव

Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor

TNP DESK: देशभर में रविवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी ईंधन के नए रेट जारी किए, लेकिन कीमतें पहले की तरह ही बरकरार रहीं. 26 मई से पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं, जिससे आम लोगों और वाहन चालकों को राहत मिल रही है.

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. दुनिया भर में मांग, सप्लाई और वैश्विक घटनाओं का असर क्रूड ऑयल की कीमतों पर पड़ता है. हालांकि, फिलहाल इसका असर भारत में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर नहीं दिखा है.

लगातार स्थिर ईंधन कीमतों का फायदा निजी वाहन चालकों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट और माल ढुलाई से जुड़े कारोबारों को भी मिल रहा है. अब सभी की नजर आने वाले दिनों पर है कि कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव का असर घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दामों पर पड़ता है या नहीं.

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (प्रति लीटर):

रांची (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 105.93 रुपये

डीजल: 103.01 रुपये

 

पटना (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 113.35 रुपये

डीजल: 110.47 रुपये

 

जमशेदपुर (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 106.07 रुपये

डीजल: 103.13 रुपये

 

धनबाद (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 105.72 रुपये

डीजल: 102.82 रुपये