INDIA

Petrol Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों में लगातार स्थिरता, आज भी नहीं हुआ कोई बदलाव

Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor

TNP DESK: देशभर में बुधवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. सरकारी तेल कंपनियों ने आज के नए रेट जारी कर दिए हैं, लेकिन सभी शहरों में ईंधन के दाम पहले की तरह ही बने हुए हैं. 26 मई से पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं, जिससे आम लोगों और वाहन चालकों को राहत मिल रही है.

दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव बना हुआ है. दुनियाभर में मांग और सप्लाई के साथ-साथ वैश्विक घटनाओं का असर क्रूड ऑयल के दामों पर पड़ता है. हालांकि, फिलहाल इसका असर भारत में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर नहीं दिख रहा है.

लगातार स्थिर ईंधन कीमतों का फायदा आम उपभोक्ताओं के अलावा ट्रांसपोर्ट और माल ढुलाई से जुड़े कारोबारों को भी मिल रहा है. अब लोगों की नजर आने वाले दिनों पर है कि कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव का असर घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दामों पर पड़ता है या नहीं.

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (प्रति लीटर):

रांची (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 105.93 रुपये

डीजल: 103.01 रुपये

 

पटना (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 113.35 रुपये

डीजल: 110.47 रुपये

 

जमशेदपुर (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 106.07 रुपये

डीजल: 103.13 रुपये

 

धनबाद (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 105.72 रुपये

डीजल: 102.82 रुपये