☰
INDIA

मध्यप्रदेश में कोई दूसरी शादी किया तो प्रदेश निकाला हो जाएगा, तलाक बोला तो जेल, जानिए विस्तार से

Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

 

टीएनपी डेस्क : मध्य प्रदेश सरकार का फरमान आ गया है कि इस राज्य में वही रहेगा जो सिर्फ एक शादी करेगा।अगर इससे ज्यादा शादी करने की कोई सोच रखता है तो उसे राज्य से बाहर जाना होगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन मोहन यादव ने इसकी घोषणा की है।उन्होंने कहा है कि राज्य में सामाजिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सरकार ने यह निर्णय लिया है। 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिया बड़ा बयान


मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगे यह भी कहा कि जो तीन बार तलाक बोलेगा,उसे जेल भेज दिया जाएगा। मध्य प्रदेश में तीन तलाक का माहौल नहीं रहा है। इस संबंध में कानून बन रहा है। मुख्यमंत्री ने आगे यह भी कहा कि कानूनी तौर पर एक व्यक्ति एक ही शादी कर सकता है‌।

कैबिनेट की बैठक में आएगा ऐसा प्रस्ताव

इसके लिए सरकार कानून बनाने जा रही है।नागरिकों के बीच किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए आने वाले मानसून सत्र में इससे जुड़ा हुआ विधायक विधानसभा में लाया जाएगा।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कैबिनेट की मंजूरी के बाद इस मानसून सत्र में पेश किया जाएगा। कैबिनेट की अगली बैठक जो जगदीशपुर में होने वाली है, उसमें इस प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी।कैबिनेट की मंजूरी के बाद मालूम हो कि 20 जुलाई से मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अब ट्रिपल तलाक का जमाना चला गया है।