टीनपी डेस्क (TNP DESK): जियो के 10 साल पूरे होते ही सोशल मीडिया पर बर्थडे सेलिब्रेशन का ऐसा माहौल बना कि लगा जैसे पूरा डिजिटल जगत पार्टी में शामिल हो गया हो. जियो को सिर्फ ‘Happy Birthday’ कहने के बजाय बड़े-बड़े ब्रांड्स ने अपनी खास भाषा, ह्यूमर और अंदाज में बधाई दी. प्राइम वीडियो ने ‘पंचायत’ के प्रधान जी की याद दिलाते हुए लिखा, “लौकी नहीं लाए हैं... but 10 साल की wishes जरूर लाए हैं”, तो जियो ने भी मजेदार अंदाज में जवाब दिया, “Wishes accepted. Lauki optional.” नेटफ्लिक्स ने 10 साल की दोस्ती को अपने अंदाज में याद करते हुए लिखा, “Skip intro, we've known each other for 10 years.” जवाब में जियो ने इसे “10 seasons of being connected” बना दिया.
बर्थडे पार्टी में खाने-पीने का जिम्मा भी ब्रांड्स ने अपने हाथ में ले लिया. जोमैटो ने केक भेजने का ऐलान किया तो जियो ने तुरंत कहा, “Now that was quick.” स्विगी ने दोस्ताना अंदाज में पूछा, “Bhai, party?” और जवाब मिला, “Bhai, ab toh scene on hai.” यानी जियो का जन्मदिन देखते ही देखते ब्रांड्स की सोशल मीडिया वाली मजेदार बातचीत में बदल गया. क्रिकेट टीमों ने भी इस डिजिटल पार्टी में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. KKR ने “Besh bhalo innings” कहकर बधाई दी, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने “Dilli se hai, toh dil se hai” के अंदाज में जियो की 10 साल की यात्रा को सेलिब्रेट किया. पंजाब किंग्स ने इसे ‘King-sized innings’ बताया और RCB ने इसे उपलब्धियों से भरे दशक के तौर पर पेश किया.
इस डिजिटल जश्न की सबसे दिलचस्प बात यह रही कि हर ब्रांड ने जियो को बधाई देते हुए अपनी ब्रांड पहचान और पर्सनैलिटी को बरकरार रखा. सैमसंग नेटवर्क्स, सिस्को, एरिक्सन, क्वालकॉम और HFCL जैसे टेक ब्रांड्स से लेकर शाओमी, ओप्पो, वीवो, मोटोरोला, पेटीएम, फोनपे और मोबिक्विक तक कई नाम इस बातचीत का हिस्सा बने. किसी ने टेक्नोलॉजी की भाषा चुनी, किसी ने क्रिकेट, किसी ने खाने और मनोरंजन का अंदाज. यही वजह रही कि जियो का 10वां बर्थडे सिर्फ एक कॉरपोरेट माइलस्टोन नहीं रहा, बल्कि सोशल मीडिया पर ब्रांड्स की क्रिएटिविटी, ह्यूमर और डिजिटल दोस्ती का बड़ा सेलिब्रेशन बन गया.
